Wednesday, March 11, 2026
Home बिहारअन्य एनआईटी वेटलिफ्टिंग चैंपियशिप में एनआईटी पटना का दबदबा

एनआईटी वेटलिफ्टिंग चैंपियशिप में एनआईटी पटना का दबदबा

छठी बार इसकी ट्रॉफी अपने नाम की

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 22 दिसंबर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) पटना ने खेल उत्कृष्टता की परंपरा को कायम रखते हुए ऑल इंडिया इंटर एनआईटी वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप 2025 की ओवरऑल विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 21 से 22 दिसंबर 2025 तक एनआईटी दिल्ली में आयोजित की गई थी। इस शानदार उपलब्धि के साथ एनआईटी पटना ने छठी बार यह खिताब जीतकर अपनी श्रेष्ठता एक बार फिर सिद्ध की।

पिछले वर्ष उपविजेता रहने वाली एनआईटी पटना की टीम ने इस बार जबरदस्त वापसी करते हुए कुल 2 स्वर्ण और 5 रजत पदक हासिल किए और प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। टीम के कप्तान रुद्र प्रसाद हांसदा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए न केवल 81 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, बल्कि उन्हें “बेस्ट वेटलिफ्टर ऑफ द कॉम्पिटिशन” के खिताब से भी सम्मानित किया गया।

खिलाड़ियों का प्रदर्शन

रुद्र प्रसाद हांसदा – स्वर्ण पदक (81 किग्रा)
आदित्य कुमार – स्वर्ण पदक (73 किग्रा)
कुश कुमार – रजत पदक (89 किग्रा)
आदर्श मिश्रा – रजत पदक (61 किग्रा)
ओमकार कुमार – रजत पदक (55 किग्रा)
शुभम चौहान – रजत पदक (96 किग्रा)
रौनक चौधरी – रजत पदक (+96 किग्रा)
सागर कुमार – पांचवां स्थान (67 किग्रा)

एनआईटी पटना के स्टूडेंट एक्टिविटी एवं स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. अरिजीत पुततुंडा ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने कोच श्री अमरजीत कुमार के मार्गदर्शन में कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ अभ्यास किया, जिसका परिणाम यह ऐतिहासिक सफलता है।

वहीं डीन (स्टूडेंट वेलफेयर) प्रो. प्रभात कुमार ने टीम की निरंतरता, प्रतिबद्धता और खेल भावना की सराहना करते हुए इसे पूरे एनआईटी पटना परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया।

छठी बार ओवरऑल चैम्पियन बनने के साथ एनआईटी पटना की वेटलिफ्टिंग टीम ने यह स्पष्ट कर दिया है कि समर्पण, अनुशासन और कठिन परिश्रम के दम पर हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights