Tuesday, June 16, 2026
Home बिहारअन्य ऑफ इंडिया इंटर एनआईटी स्पोट्र्स : वेटलिफ्टिंग में एनआईटी पटना का जलवा

ऑफ इंडिया इंटर एनआईटी स्पोट्र्स : वेटलिफ्टिंग में एनआईटी पटना का जलवा

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। एनआईटी पटना ने अखिल भारतीय एनआईटी स्पोट्र्स टूर्नामेंट की भारोत्तोलन स्पर्धा में लगातार तीसरी बार ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है। एनआईटी पटना के खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण व दो रजत पदक अपने नाम किये। टूर्नामेंट के बेस्ट लिफ्टर प्रद्युम्न सिंह राजपूत बने।

पदक प्राप्त करने वाले प्रतियोगी में आलोक यादव (1 स्वर्ण), प्रद्युम्न सिंह राजपूत (1 स्वर्ण), अंकित राज (1 स्वर्ण) ,प्रमोद हेंब्रम (1 रजत), नवीन श्रीनिवास (1 स्वर्ण), शाश्वत ने (1 रजत ), मनीष बाजियां (1स्वर्ण) शामिल हैं। एनआईटी पटना के छात्र गतिविधि एवं खेल अधिकारी अरिजीत पुताटुंडा ने बताया कि इस वर्ष छात्रों ने कोच अमरजीत कुमार के मार्गदर्शन में सत्र के प्रारंभ से ही तैयारी शुरू कर दी थी।

साथ ही उन्होंने बताया कि यह एनआईटी पटना के गौरव की बात है कि लगातार तीसरी बार चैंपियन बना और आगे भी कोशिश जारी रहेगी। एनआईटी पटना के चैंपियन बनने से कॉलेज में पूरा खुशी का माहौल है और अन्य प्रतिभागियों का उत्साह काफी बढ़ा है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.