तमिलनाडु के कोयंबटूर में चल रहे 38वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के तीसरे दिन बिहार को दो स्वर्ण और एक रजत पदक मिले। निशि कुमारी ने बालिका अंडर-20 के जैवलिन थ्रो, किशु सिंह ने अंडर-14 के जैवलिन थ्रो और चार गुणा सौ मीटर रिले टीम ने रजत पदक अपने किया।
बिहार अबतक इस प्रतियोगिता में चार स्वर्ण और 1 रजत पदक और 1 कांस्य पदक अपने नाम कर चुका है।
बालिका अंडर-20 की जैवलिन थ्रो स्पर्धा में निशि कुमारी ने 45 मीटर थ्रो कर स्वर्णिम सफलता हासिल की। इस वर्ग का रजत पदक ओड़िशा की पी अरपिता अरचा साहू ने 44.20 भाला फेंक कर हासिल किया। कांस्य पदक उत्तरप्रदेश की प्रतिक्षा पटेल ने 44.12 मीटर भाला फेंक हासिल किया।
किड्स जैवलिन थ्रो (बालक अंडर-14) में बिहार के जमुई जिला के किशु सिंह ने 60.56 मीटर जैवलिन थ्रो ने स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने57.08 के मीट रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। गुवाहाटी में 2022 में धारिया अल्पनेशभाई ने 57.08 मीटर फेंक बनाया था। रजत पदक जीतने वाले उत्तराखंड के हितेश सिंह गरिया (57.99 मीटर) ने मीट रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। कांस्य पदक पश्चिम बंगाल के भिखी वर्मन (55.80 मीटर) की झोली में गया।

चार गुणा 100 मीटर रिले बिहार टीम ने रजत पदक जीता। इसका स्वर्ण पदक तमिलनाडु और कांस्य पदक ओड़िशा के खाते में गया। बिहार रिले टीम में दीपक कुमार यादव, करण कुमार सिंह, रजत राज, अर्जित यादव थे।
इसके पहले इस चैंपियनशिप में दुर्गा सिंह ने बालिका अंडर-18 की 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण, पीयूष राज ने डेकाथॉलन में स्वर्ण जबकि अभय पांडेय हेक्साथॉलन में कांस्य पदक अपने नाम किया था।



