Monday, March 2, 2026
Home Slider कोपा कप के फाइनल में नेमार और मेसी के बीच होगी वर्चस्व की लड़ाई

कोपा कप के फाइनल में नेमार और मेसी के बीच होगी वर्चस्व की लड़ाई

by Khel Dhaba
0 comment

ब्यूनस आयर्स। ब्राजील और अर्जेंटीना टीमों की दीवानगी दुनिया भर के फुटबॉलप्रेमियों के सिर चढकर बोलती है और कोपा अमेरिका फाइनल में जब नेमार की ब्राजील का सामना लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना से होगा तो दुनिया भर में टीवी के सामने नजरें गड़ाये बैठे दर्शकों को मनोरंजन की पूरी सौगात मिलेगी।

ब्राजील और अर्जेंटीना के बीच कोपा अमेरिका फाइनल शनिवार को रियो दि जिनेरियो के ऐतिहासिक माराकाना स्टेडियम पर खेला जायेगा। कोरोना महामारी और ऐन मौके पर मेजबान बदले जाने से विवादों के घेरे में आये टूर्नामेंट की इससे बेहतर परिणिति नहीं हो सकी थी।

euro cup : डेनमार्क के कोच विवादास्पद पेनाल्टी से खफा, मैदान में दिखी दो गेंद

गत चैम्पियन ब्राजील और अर्जेंटीना कुल मिलाकर सात विश्व कप और 23 कोपा अमेरिका खिताब जीत चुके हैं।

मेसी की मंशा देश के लिये पहला बड़ा खिताब थामने की होगी। अर्जेंटीना ने आखिरी बार 1993 में बड़ा खिताब जीता था। मेसी 2007, 2015 और 2016 कोपा फाइनल हारने वाली टीम का हिस्सा रहे और 2014 विश्व कप फाइनल में जर्मनी के हाथों पराजय झेली।

यूरो कप Final: इंग्लैंड का इतालवी दीवार में सेंध लगाना आसान नहीं

कप्तान मेसी ने सेमीफाइनल में कोलंबिया को हराने के बाद कहा कि मेरी सबसे बड़ी ख्वाहिश देश के लिए खिताब जीतने की है। हम बड़े सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करने की कोशिश करते हैं। नेमार चोट के कारण 2019 कोपा फाइनल नहीं खेल सके थे। ब्राजील ने पेरू को 1-0 से हराकर इस बार फाइनल में जगह बनाई तो नेमार ने कहा कि वह अर्जेंटीना से फाइनल खेलना चाहते हैं।

इंग्लैंड Euro Cup के फाइनल में, डेनमार्क को 2-1 से हराया

बार्सीलोना के लिये एक साथ चैम्पियंस लीग जीत चुके नेमार और मेसी अच्छे दोस्त हैं।

अर्जेंटीना और ब्राजील का सामना यूं तो सौ से ज्यादा बार हुआ है लेकिन फाइनल चार ही खेले। अर्जेंटीना ने 1937 में दक्षिण अमेरिकी चैम्पियनशिप फाइनल में ब्राजील को 2-0 से हराया। इसके बाद 2004 कोपा फाइनल में ब्राजील ने पेनाल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना को मात दी। एक साल बाद जर्मनी में कांफेडेरेशन कप फाइनल में ब्राजील ने अर्जेंटीना को 4-1 से हराया। कोपा 2007 में ब्राजील ने अर्जेंटीना को 3-0 से हराया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights