क्राइस्टचर्च। न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने कहा कि उसने इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मेजबानी करने की पेशकश नहीं की है। उन्होंने इस तरह की रिपोर्टों को केवल अटकलबाजी करार दिया। एनजेडसी के प्रवक्ता रिचर्ड बूक ने पुष्टि की कि क्रिकेट बोर्ड ने कभी आईपीएल की मेजबानी में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। आईपीएल का आयोजन 29 मार्च से होना था, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।
रिचर्ड बूक ने रेडियो न्यूजीलैंड से कहा, यह रिपोर्ट पूरी तरह से अटकलबाजी है। हमने आईपीएल की मेजबानी की पेशकश नहीं की और ना ही हमारे पास किसी ने ऐसा प्रस्ताव रखा। भारतीय मीडिया की रिपोर्टों में कहा गया था कि अगर महामारी के कारण आईपीएल विदेशों में आयोजित किया जाता है तो संयुक्त अरब अमीरात और श्रीलंका के बाद अब न्यूजीलैंड भी इसकी मेजबानी की दौड़ में शामिल हो गया है। इसके बाद ही बूक ने यह बयान दिया।
अपने जिला से लेकर देश-दुनिया की खेल गतिविधियों की ताजा-तरीन खबरों से जुड़े रहने के लिए डाउनलोड करें kheldhaba ऐप। डाउनलोड करने के लिए इस लिंक को करें क्लिक।
https://play.google.com/store/apps/det ails?id=com.kheldhaba.android