Friday, April 18, 2025
Home Slider नीरज कुमार पप्पू चुने गए भारतीय खो-खो महासंघ के कार्यकारिणी सदस्य

नीरज कुमार पप्पू चुने गए भारतीय खो-खो महासंघ के कार्यकारिणी सदस्य

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। नई दिल्ली में सोमवार को खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के एनुअल जनरल काउन्सलिंग मीटिंग एवं वर्ष 2021-2025 के कार्यकारिणी कमिटी एवं सदस्य का चुनाव संपन्न हुआ। इस चुनाव में भारतीय खो-खो महासंघ के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल, महासचिव एम. एस. त्यागी एवं कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार भुटियानी निर्विरोध चयनित हुए साथ ही इस चुनाव में खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव एवं मुंगेर जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष नीरज कुमार को दूसरी बार निर्विरोध भारतीय खो- खो महासंघ का कार्यकारणी सदस्य नियुक्त किया गया।

यह बिहार स्टेट के सभी खो-खो खिलाड़ी एवं खो-खो प्रेमी के लिए गर्व की बात है। प्रदेश में खो-खो खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के कार्य से प्रभावित होकर उन्हें दूसरी बार चुना गया।

खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष विशाल सिंह ने भारतीय खो-खो महासंघ के सभी वरीय पदाधिकारियों को इसके लिए आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया साथ ही उन्होंने बिहार में राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप आयोजित करवाने को लेकर महासंघ से अनुरोध किया। ज्ञात हो कि पूर्व से भी बिहार में फेडरेशन खो-खो कप होना तय हुआ है।

नीरज कुमार ने भी महासंघ के सभी नव निर्वाचित वरीय पदाधिकारीगण का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया एवं कहा कि बिहार में खो-खो खेल व खिलाड़ी को बढ़ावा देने के लिए में हमेशा तत्पर हूं और आगे भी हर संभव प्रयास करता रहूंगा। साथ ही उन्होंने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारी को शुभकामनाएं भी दी।

साथ ही भारतीय खो-खो महासंघ के एनुअल जनरल काउन्सलिंग मीटिंग एवं 2021-2025 चुनाव में वॉइस प्रेसिडेंट भानवर सिंह पलादा (राजस्थान), कमलजीत अरोड़ा (छत्तीसगढ़), लोकेशवारा (कर्नाटक), एम. सीदारामी रेड्डी (आंध्रप्रदेश), मधुसूदन सिंह (मणिपुर), रानी तिवारी ( हरियाणा), ज्वाइंट सेक्रेटरी ए.नेल्सन सामुउल (तमिलनाडु), चंद्रजीत जाधव (महाराष्ट्र), संजय यादव (मध्यप्रदेश) , उपकार सिंह (पंजाब), कार्यकारणी सदस्य में मो.अफताब हुसैन (असम), बृषमान (हरियाणा ), देवी दत्त तनवर (हिमाचल प्रदेश), गोविंद सत्यनारायण शर्मा (महाराष्ट्र), जी. राधाकृष्णन नैर (केरल), हर भूषण गुलैटी (चंडीगढ़), एल.आर. वर्मा (हिमाचल प्रदेश), एम. वी. वी. एस. प्रसाद (आंध्र प्रदेश), प्रदुमन मिश्रा (ओड़ीसा) , रविन्द्रनाथ वारिक ( बंगाल) चयनित हुए।

खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव एवं मुंगेर जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष नीरज कुमार को भारतीय खो-खो महासंघ के दूसरी बार निर्विरोध कार्यकारिणी सदस्य चयनित होने पर राज्य संघ के वरीय पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह , राम प्रसाद चौधरी, हरिमोहन सिंह, कुमार आदित्य ,अरविंद सिंह , पुनीत सिंह आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights