पटना। खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव नीरज कुमार पप्पू को भारतीय खो खो महासंघ के कार्यकारिणी समिति का सदस्य बनाया गया है। यह फैसला पिछले दिनों भारतीय खो खो महासंघ के कार्यालय नई दिल्ली स्थित धवन दीप बिल्डिंग में भारतीय खो-खो महासंघ के एक्सयूटिव कमिटी की बैठक में लिया गया। इस बैठक में भारतीय खो -खो महासंघ के अध्यक्ष सुधांश मित्तल जी, उपाध्यक्ष सुश्री रानी तिवारी जी, महासचिव एम एस त्यागी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
महासचिव एम एस त्यागी ने कहा कि खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा बनाये जाने वाले 2011 के नियमों के तहत भारतीय खो- खो महासंघ के चेयरमैन और भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव माननीय राजीव मेहता ने खो- खो खेल के बेहतरी के लिए मंत्रालय के नियमों को मानते हुए खो-खो खेल व खिलाड़ियों के विकास हेतु अपनी स्वेच्छा से भारतीय खो-खो महासंघ के चेयरमैन का पद को छोड़ते हुए उन्होंने कहा मै सदा खो- खो खेल व खिलाड़ियों के विकास के लिए हमेशा उपलब्ध एवं प्रयासरत रहूंगा। नीरज कुमार पप्पू को कार्यकारिणी का सदस्य बनाये जाने पर बिहार खो-खो जगत में खुशी की लहर है। सबों ने कहा कि इससे बिहार में खो-खो के विकास में तेजी होगी।
34