Wednesday, March 18, 2026
Home झारखंडअन्य राष्ट्रीय सबजूनियर खो-खो : झारखंड का दबदबा, बिहार हारा

राष्ट्रीय सबजूनियर खो-खो : झारखंड का दबदबा, बिहार हारा

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। मेजबान झारखंड ने होटवार के अल्बर्ट एक्का खो खो स्टेडियम में जारी 30वीं राष्ट्रीय सबजूनियर खो-खो प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार को अपना वर्चस्व जारी रखते हुए लड़के और लड़कियों के वर्ग में शानदार जीत दर्ज की। इस टूर्नामेंट के बालक वर्ग में झारखंड ने बिहार को एक पारी 5 अंक, हरियाणा ने एक पारी 4 अंक अंक से हराया। बालिका वर्ग में तमिलनाडु ने बिहार को एक पारी 2 अंक से मात दी।

दूससे दिन के मुकाबले खचाखच भरे स्टेडियम में खेले गए। लोगों ने युवा प्रतिभाओं की ओर से खो खो के शानदार प्रदर्शन का जमकर लुत्फ उठाया।
झारखंड ने अपनी जीत का क्रम जारी रखते हुए बिहार को एक पारी और 12-7 के अंतर से हराया। स्थानीय खिलाड़ी विशाल ने शानदार डिफेंस का परिचय देते हुए तीन मिनट और 40 सेकेंड मैट पर बिताए और अपनी टीम के सफल चेज के दौरान तीन अंक बटोरे।
घरेलू दर्शकों की हौसलाअफजाई के बीच झारखंड की लड़कियों ने भी अपना पहला मैच पुडुचेरी के खिलाफ जीता। मेजबान टीम ने यह मैच 15-12 से जीता। सुरजीत ने झारखंड के लिए सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन किया और अपने बेहतरीन डिफेंसिव स्किल दिखाते हुए करीब पांच मिनट मैट पर बिताए और टीम के लिए चेज के दौरान तीन अंक भी बटोरे।

गुजरात की टीम ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए लड़के और लड़कियों के वर्ग में जीत हासिल की। गुजरात के लड़कों ने जहां जम्मू एवं कश्मीर को हराया वहीं लड़कियों ने दिल्ली को पराजित किया।
लड़कों की टीम ने अपना मैच 20 अंकों और एक पारी से जीता जबकि लड़कियों ने दिल्ली को 15 अंक के अंतर से हराया।

बीते साल के चैम्पियन महाराष्ट्र ने उत्तराखंड के खिलाफ जीत के साथ अपना खाता खोला। महाराष्ट्र के लड़कों ने अपना वर्चस्व जारी रखते हुए एक पारी और 11 अंक के अंतर से जीत हासिल की।

असम को हालांकि लगातार दूसरी हार मिली। असम के लड़को को हरियाणा ने पांच अंक और एक पारी से हराया।
लीग मैचों का आयोजन शुरूआती तीन दिनों तक होगा और फिर पांच अक्टूबर से नाकआउट मैचों का आयोजन होगा। हर ग्रुप से दो टाप टीमें नाकआउट के लिए क्वालीफाई करेंगी।

इस साल के संस्करण में चार नई टीमों को शामिल किया गया है। इससे चैम्पियनशिप न सिर्फ बड़ी हुई है बल्कि बीते संस्करण की तुलना में बेहतर भी हुई है। इस साल दादर एवं नागर हवेली, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा की टीमें पहली बार शामिल की गई हैं। इस राष्ट्रीय टूनार्मेंट में लड़के और लड़िकयों के वर्ग में कुल 800 खिलाड़ी खिताब के लिए खेल रहे हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights