Sunday, February 15, 2026
Home राष्ट्रीय National Senior Men’s Hockey : क्वार्टरफाइनल में कर्नाटक से हारा झारखंड

National Senior Men’s Hockey : क्वार्टरफाइनल में कर्नाटक से हारा झारखंड

by Khel Dhaba
0 comment

चेन्नई, 25 नवंबर। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोल की मदद से पंजाब ने शनिवार को यहां मणिपुर को 4-2 से हराकर हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप National Senior Men’s Hockey के सेमीफाइनल में प्रवेश किया जिसमें उसका सामना कर्नाटक से होगा। दूसरा सेमीफाइनल सोमवार को हरियाणा और तमिलनाडु के बीच खेला जायेगा।

उत्तराखंड के खिलाफ पिछले मैच में हैट्रिक लगाने वाले हरमनप्रीत ने 31वें और 51वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किये। भारतीय फॉरवर्ड सुखजीत सिंह (20वें मिनट) और प्रदीप सिंह (छठे मिनट) ने भी टीम के लिए गोल दागे। मणिपुर के लिए कप्तान चिंगलेनसाना सिंह ने 36वें और ऋषि युमनाम ने 45वें मिनट में गोल किये।

शनिवार को दूसरे क्वार्टरफाइनल मैच में कर्नाटक ने झारखंड को 4-1 से शिकस्त दी जिसमें हरीश मुतागर ने 46वें और 49वें मिनट में, कप्तान शेशे गौड़ा ने 23वें मिनट और लिखित बेम ने 32वें मिनट में गोल किये। झारखंड के लिए सांत्वना गोल दिलबर बार्ला ने 39वें मिनट में किया।

एक अन्य मैच में तमिलनाडु ने वापसी करते हुए उत्तर प्रदेश पर 3-2 से रोमांचक जीत हासिल की।

उत्तर प्रदेश ने मनीष साहनी के 27वें और सुनील यादव के 30वें मिनट में किये गये गोल से 2-0 से बढ़त बना ली थी। लेकिन फिर कर्नाटक ने जे केविन किशोर (33वें मिनट) और कप्तान जे जोशुआ बेनेडिक्ट वेस्ले (52वें और 59वें मिनट) की बदौलत वापसी करते हुए जीत दर्ज की।

हरियाणा ने पेनाल्टी शूटआउट में ओडिशा को 3-2 से पराजित किया। नियमित समय तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर थीं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights