पटना। गोलघर मीडिया वेंचर्स के तत्वावधान में लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट के सहयोग से सोमवार से (18 अप्रैल, 2022) राजधानी के संजय गांधी स्टेडियम में आयोजित होने जा रहे नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-16 इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच राणा क्रिकेट क्लब और एनआईओसी के बीच खेला जायेगा।
यह जानकारी आयोजन सचिव सह सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के महासचिव संतोष तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि उद्घाटन के अवसर पर अतिथियों के अलावा स्व. नन्हक महतो के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहेंगे।
उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट के मैच नॉकआउट आधार पर 25-25 ओवरों का खेला जायेगा। उन्होंने बताया कि विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी समेत नकद इनाम भी दिये जायेंगे। उन्होंने बताया कि विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी सहित कई आकर्षक पुरस्कार दिये जायेंगे। साथ ही प्रतिदिन मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बैटर, बेस्ट बॉलर के भी पुरस्कार दिये जायेंगे।






- Ranji Trophy : आकिब नबी के हरफनमौला खेल से जम्मू-कश्मीर फाइनल के करीब

- टी20 विश्व कप : बारिश ने ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदों पर पारी फेरा, जिंबाब्वे सुपर-8 में

- टी20 विश्व कप : सामरा की सेंचुरी बेकार, न्यूजीलैंड जीता

- टी20 विश्व कप : 19 साल के युवराज सामरा ने रचा इतिहास

- पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में वाईएमसीसी व अधिकारी इलेवन विजयी

- पटना जिला सीनियर मेंस क्रिकेट टीम घोषित, सूरज कश्यप को कमान

- टी20 विश्व कप : भारत ने पाकिस्तान को रौंदा

- दंगल प्रतियोगिता : भोजपुर के चंदन पांडे बने बिहार केसरी
