पटना। राजधानी के संजय गांधी स्टेडियम में चल रहे नन्हक महतो अंडर-16 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को खेले गए मैच में एसकेपी क्रिकेट एकेडमी ने पांच विकेट से शानदार जीत हासिल की। एसकेपी ने दानापुर क्रिकेट एकेडमी को हराया। विजेता टीम के आशुतोष को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार स्टेट पैनल अंपायर यतेंद्र कुमार ने प्रदान किया।
टॉस दानापुर क्रिकेट एकेडमी ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया और 21.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 109 रन बनाये। जवाब में एसकेपी क्रिकेट एकेडमी ने 16.5 ओवर में पांच विकेट पर 113 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। इस मैच के अंपायर आशीष सिन्हा और आशुतोष सिन्हा थे जबकि स्कोरर की भूमिका में राज कुमार थे।
संक्षिप्त स्कोर
दानापुर क्रिकेट एकेडमी : 21.5 ओवर में 109 रन पर ऑल आउट सत्यम 28 रन (चार चौका), संदीप 17 रन (तीन चौका), प्रियांशु 17 रन (तीन चौका), अतिरिक्त 40 रन आशुतोष 2/2, आकाश 1/15, अंकित 1/18, सचिन 1/18, रन आउट-5
एसकेपी क्रिकेट एकेडमी : 16.5 ओवर में पांच विकेट पर 113 रन, सिद्धार्थ 26 रन, शशि 21 रन, अतिरिक्त 36 रन, सत्यम 3/23,अंश 1/32, रन आउट-1
मैच का परिणाम : एसकेपी क्रिकेट एकेडमी पांच विकेट से जीता
मैन ऑफ द मैच : आशुतोष (एसकेपी क्रिकेट एकेडमी)





- पटना सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में वाईसीसी और आरबीएनवाईएसी की शानदार जीत

- पारा साइक्लिंग चैंपियनशिप: बिहार के पारा साइक्लिस्ट हैदराबाद रवाना

- बिहार सीनियर वीमेंस टीम के प्लेयर्स हुए सम्मानित

- भागलपुर क्रिकेट टीम की कमान बासुकीनाथ को

- बिहार के फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच किट का हुआ वितरण

- टी20 विश्व कप : दक्षिण अफ्रीका की दमदार जीत

- Ranji Trophy : जम्मू-कश्मीर ने रचा इतिहास, पहली बार फाइनल में

- Ranji Trophy : आकिब नबी के हरफनमौला खेल से जम्मू-कश्मीर फाइनल के करीब
