बिहारशरीफ, 14 जून। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नालंदा के तत्वावधान में यहां खेली जा रही नालंदा क्रिकेट लीग (NCL) का फाइनल बिहारशरीफ नाइट रायडर बनाम परशुराय सुपर किंग के बीच 15 जून यानी रविवार को खेला जायेगा। 14 जून को खेले गए मुकाबले में बिहारशरीफ नाइटराइडर्स ने हरनौत स्कार्पियंस को 19 रन से हराया।
बिहारशरीफ नाइटराइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाये। कप्तान नमन गौरव 50 गेंदों पर 90 रन की आतिशी पारी खेली। सूरज ने 16 तथा अभिषेक ने 10 रन बनाये। अमित कुमार ने 25 रन देकर 3 विकेट और फैजान ने 16 रन देकर 3 विकेट चटकाये।
जवाब में हरनौत स्कार्पियंस की टीम 19 ओवर में 131 रन ही बना पायी। चंद्रशेखर ने 55, प्रसन्नजीत ने 28 तथा सुजल ने 12 रन बनाये। नमन ने 23 रन देकर 2 तथा अर्णव ने 22 रन देकर 5 विकेट चटकाये। नमन गौरव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
निर्णायक की भूमिका परवेज़ मुस्तफा तथा बिक्रम थे।


