Tuesday, February 24, 2026
Home Uncategorized नालंदा ग्रीन ने जीता Nalanda District Under-16 Cricket Tournament का खिताब

नालंदा ग्रीन ने जीता Nalanda District Under-16 Cricket Tournament का खिताब

by Khel Dhaba
0 comment

बिहारशरीफ, 7 जनवरी। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नालंदा द्वारा आयोजित अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब नालंदा ग्रीन ने जीत लिया। फाइनल में नालंदा ग्रीन ने नालंदा येलो को 3 विकेट से पराजित किया।

टॉस नालंदा येलो ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए सभी विकेट खोकर 96 रन बनाये। आजाद ने 3 चौका व 1 छक्का की मदद से 27 रन और कन्हैया ने 2 चौका की मदद से 11 रन बनाये। नालंदा ग्रीन की ओर से गेंदबाजी में प्रवीण ने 4 विकेट, शिवम ने 2, विकास तथा लक्की ने क्रमशः 1-1 विकेट लिये।

जवाब में खेलने उत्तरी नालंदा ग्रीन की ओर से शशि रंजन ने 3 चौका व 1 छक्का की मदद से 28 रन, लक्की ने 18, आदित्य राज ने 11 रन बनाये। नालंदा येलो की ओर से विनीत कुमार ने 2 विकेट, कृष्णा कन्हैया तथा अनीश ने क्रमशः एक-एक विकेट चटकाये।

फाइनल के मैन ऑफ़ दा मैच प्रवीण कुमर रहे। वहीं मैन ऑफ द टूर्नामेंट लकी रहे। अंपायर के रूप में साफा रिजवी और परवेज मुस्तफा तथा थर्ड अम्पायर के रूप में शमशेर खान ने अपना योगदान दिया। स्कोरर के रूप में क्षितिज प्रियदर्शी ने मैच में स्कॉरिंग किया। मुख्य अतिथि सांसद कौशलेन्द्र कुमार, विशिष्ट अतिथि श्री शंकर कुमार पूर्व उपमेयर, रियाज खान, वजय प्रकश उर्फ़ पिन्नु, संतोष पांडेय, गोपाल सिंह, शारिक उर्फ़ सोनू, कुंदन, हैदर, रघु इत्यादि मौजूद रहे। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नालंदा के सारे पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights