Monday, March 2, 2026
Home बिहारक्रिकेट राजू वाल्श मेमोरियल ट्रॉफी NDJL-2025 में नालंदा बी व जी जीते

राजू वाल्श मेमोरियल ट्रॉफी NDJL-2025 में नालंदा बी व जी जीते

नालंदा एच और ए की टीमें हारीं

by Khel Dhaba
0 comment

बिहारशरीफ, 10 दिसंबर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नालंदा के तत्वावधान में खेली जा रही राजू वाल्श मेमोरियल ट्रॉफी फॉर नालंदा जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के अंतर्गत बुधवार को खेले गए मैचों में नालंदा बी और नालंदा जी ने जीत हासिल की। नालंदा बी ने नालंदा एच को 123 और नालंदा जी ने नालंदा ए को 8 विकेट से हराया।

पहला मैच

एनसीए ग्राउंड पर खेले गए पहले मैच में नालंदा बी ने नालंदा एच को 123 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नालंदा बी ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। टीम की ओर से प्रियंशु सुबोध राज ने 60 रन और राजीव संगमा ने 53 रन की उपयोगी पारी खेली। गौरव कुमार 30 रन पर नाबाद रहे।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नालंदा एच की टीम नालंदा बी के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और मात्र 42 रन पर 9.5 ओवर में ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से राजवीर वर्मा ने 14 रन और मोहम्मद आतिफ ने 11 रन बनाए।

नालंदा बी के गेंदबाजों ने प्रभावी प्रदर्शन किया। शिवम यादव ने 2.5 ओवर में 7 रन देकर 5 विकेट लिए, जबकि चंद्रभान ने 3 विकेट झटके।

दूसरा मैच

नालंदा जी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नालंदा ए को 8 विकेट से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नालंदा ए की टीम 17 ओवर में मात्र 67 रन पर सिमट गई, जिसके जवाब में नालंदा जी ने लक्ष्य को सिर्फ 8.5 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए नालंदा ए की शुरुआत खराब रही। टीम के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज लगातार पवेलियन लौटते रहे जिसका असर टीम के कुल स्कोर पर पड़ा। मोहम्मद फैजान ने 9 रन बनाकर पारी को संभालने का प्रयास किया, लेकिन दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिल सका। टीम के 67 में से 38 रन अतिरिक्त के रूप में आए, जिसमें 32 वाइड शामिल थे।

बल्लेबाज़ी में संघर्ष कर रही नालंदा ए पर नालंदा जी के गेंदबाज हावी रहे। अनिकेत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट चटकाए। वहीं अखिलेश कुमार ने 2 विकेट हासिल किए और सनी यादव ने शुरुआती झटके देते हुए 2 विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करते हुए नालंदा जी ने तेज शुरुआत की। कप्तान के जल्दी आउट होने के बाद रोहित कुमार और उत्कर्ष ने संभलकर बल्लेबाजी की और टीम को जीत के करीब ले गए। उत्कर्ष ने 31 रन (3 चौके, 1 छक्का) की मैच जिताऊ पारी खेली, जबकि रोहित कुमार ने 27 रन बनाकर नाबाद रहे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights