अररिया, 10 दिसंबर। स्थानीय सुभाष चंद्र स्टेडियम में चल रही अररिया जिला अंडर-16 क्रिकेट लीग में इंडस स्पोर्टिंग क्लब ने जयेश क्रिकेट अकादमी ‘रेड’ को 157 रनों से पराजित किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडस स्पोर्टिंग क्लब ने निर्धारित 30 ओवर में 232 रन बनाए। टीम की ओर से सचिन कुमार ने 53 गेंदों पर 49 रनों की उपयोगी पारी खेली जबकि अंकित कुमार बिस्वास ने 45 गेंदों में 24 रन जोड़े। सैफ ने भी 18 गेंदों पर 46 रनों का बेहतरीन योगदान दिया।
जयेश क्रिकेट अकादमी रेड की ओर से गेंदबाजी में अंशु और महताब शेख ने 3-3 विकेट हासिल किए, वहीं जयेश कश्यप को 2 विकेट मिले।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जयेश क्रिकेट अकादमी रेड की टीम 19.4 ओवर में 75 रन ही बना सकी। बल्लेबाजी में शानू सेहरी ने 44 गेंदों पर 39 रन बनाए, जबकि अंशु ने 15 गेंदों में 6 रन जोड़े, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी।
इंडस स्पोर्टिंग क्लब की ओर से घातक गेंदबाजी करते हुए अंकित कुमार बिस्वास ने 5.4 ओवर में 13 रन देकर 4 विकेट झटके। किशु रंजन को 2 विकेट मिले और प्रिंस राज ने भी 1 विकेट हासिल किया।
इस शानदार प्रदर्शन के लिए अंकित कुमार बिस्वास को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के अंपायर की भूमिका पंकज कुमार और अमन कुमार ने निभाई, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी अमन राज ने संभाली।
इस अवसर पर मैच में उपस्थित पदाधिकारी एवं सदस्य ओम प्रकाश जायसवाल, राजेंद्र प्रसाद यादव (सचिव),आनंद मोहन अशोक मिश्रा, रविशंकर दास, अनामी शंकर, अश्वनी कुमार,उज्ज्वल, सरवन एवं ग्राउंड्समैन राजेश।