Wednesday, June 4, 2025
Home Slider बिहार जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मुजफ्फरपुर ओवरऑल चैंपियन

बिहार जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मुजफ्फरपुर ओवरऑल चैंपियन

by Khel Dhaba
0 comment

मुजफ्फरपुर। बिहार एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में मुजफ्फपुर के एलएस कॉलेज ग्राउंड पर शनिवार को संपन्न राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेजबान मुजफ्फरपुर को 16 गोल्ड, 19 सिल्वर व सात ब्रांज्य मेडल मिला। कुल 42 पदक जीत कर मुजफ्फरपुर की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी।

बिहार थलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सह विधान परिषद के पूर्व सभापति सलीम परवेज ने मेडल विजेताओं का उत्साहवर्द्धन किया। एमडीएए के अध्यक्ष रामप्रमोद राम व सचिव मृत्युंजय कुमार सिंह ने अतिथयों का स्वागत किया। उन्होंने मदद करने वाले प्रायोजक मुजफ्फरपुर स्पोर्ट्स को धन्यवाद दिया।

दूसरे दिन के परिणाम इस प्रकार रहे-
शॉटपुट (गर्ल्स अंडर-18): प्रथम- गुडि़या कुमारी।
शॉटपुट (गर्ल्स अंडर-14): प्रथम- नेहा कुमारी (सीतामढ़ी)।
बॉल थ्रो (गर्ल्स अंडर-16): प्रथम- आकांक्षा (पूर्वी चम्पारण)।
बॉल थ्रो (ब्वॉयज अंडर-16): प्रथम- रौशन कुमार (जमुई)।
डिस्कस थ्रो (ब्वॉयज अंडर-16): प्रथम- गौतम कुमार (मुजफ्फरपुर)।
डिस्कस थ्रो (ब्वॉयज अंडर-18): प्रथम-बिट्टू कुमार (भागलपुर)।
हैमर थ्रो (ब्वॉयज अंडर-18):  प्रथम – अदिव्या शाहिल (मुजफ्फरपुर)।
हैमर थ्रो (ब्वॉयज अंडर-20):  प्रथम -अप्रीत कुमार सिंह (मुजफ्फरपुर)।
हैमर थ्रो (ब्वॉयज अंडर-18): प्रथम एस सुमन (पूर्णिया)।
हैमर थ्रो (ब्वॉयज अंडर-13): प्रथम-निकिता (मुजफ्फरपुर)।
शॉटपुट (गर्ल्स अंडर-14): प्रतिज्ञा कुमारी (मधेपुरा)।
शॉटपुट (गर्ल्स अंडर-14): प्रथम- प्रिया कुमारी (सुपौल)।
डिस्कस (ब्वॉयज अंडर-20): प्रथम- वरुण सिंह (सारण)।
हाई जंप (ब्वॉयज अंडर-14): प्रथम- आनंद कुमार (समस्तीपुर)।
हाई जंप (ब्वॉयज अंडर-16): प्रथम- हर्ष राज (गया)।
 हाई जंप (ब्वॉयज अंडर-18): प्रथम- आशुतोष कुमार (गोपालगंज)।
हाई जंप (ब्वॉयज अंडर-20): प्रथम- राजकुमार संतोषी (बेगूसराय)।
लांगजंप (गर्ल्स अंडर-20 ): प्रथम- सुन्नी कुमारी (बेगूसराय)।
शॉटपुट (ब्वॉयज अंडर-14): प्रथम- देव राजा (गया)।
शॉटपुट (ब्वॉयज अंडर-16): प्रथम- कुमार रवि (जहानाबाद)।
 शॉटपुट (ब्वॉयज अंडर-18): प्रथम- नीतीश पांडेय (सारण)।
शॉटपुट (ब्वॉयज अंडर-20): प्रथम- आशीष कुमार सिंह (रोहतास)।
हैमर थ्रो (ब्वॉयज अंडर-16): प्रथम- गौतम कुमार (मुजफ्फरपुर)।
10000 मीटर दौड़ (ब्वॉयज अंडर-20): प्रथम- चंदन कुमार यादव(समस्तीपुर)।
हाईजंप (गर्ल्स अंडर-14): प्रथम- स्नेहा सिंह (लखीसराय)।
हाईजंप (गर्ल्स अंडर-16): प्रथम- मुस्कान राज (नालंदा)।
हाईजंप (गर्ल्स अंडर-18): प्रथम- प्रिंसी कुमारी (मुजफ्फरपुर)।
हाईजंप (गर्ल्स अंडर-14): प्रथम- अल्पना कुमारी (नालंदा)।
हाईजंप (गर्ल्स अंडर-20): प्रथम- सविता कुमारी (कैमूर)।
हाईजंप (गर्ल्स अंडर-20): प्रथम- निशा कुमारी (सुपौल)।

अपने जिला से लेकर देश-दुनिया की खेल गतिविधियों की ताजा-तरीन खबरों से जुड़े रहने के लिए डाउनलोड करें kheldhaba ऐप। डाउनलोड करने के लिए इस लिंक को करें क्लिक।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights