Saturday, February 28, 2026
Home बिहारफुटबॉल मुजफ्फरपुर फुटबॉल लीग : ठक्कर बाबा हॉस्टल की जीत, दूसरा मैच ड्रॉ

मुजफ्फरपुर फुटबॉल लीग : ठक्कर बाबा हॉस्टल की जीत, दूसरा मैच ड्रॉ

बैरिया स्पोर्टिंग क्लब की टीम हारी

by Khel Dhaba
0 comment

मुजफ्फरपुर, 28 फरवरी। स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में खेले जा रहे रवि मेहता मेमोरियल सीनियर डिवीजन मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल लीग के तहत शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में ठक्कर बाबा हॉस्टल फुटबॉल टीम ने बैरिया स्पोर्टिंग क्लब को 1-0 से पराजित किया, जबकि दूसरे मैच में रैंबो फुटबॉल क्लब और न्यू स्टार फुटबॉल क्लब के बीच मुकाबला गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ।


रवि कुमार के गोल से ठक्कर बाबा की जीत

पहला मुकाबला बैरिया स्पोर्टिंग क्लब और ठक्कर बाबा हॉस्टल फुटबॉल टीम के बीच खेला गया। मैच का उद्घाटन मुजफ्फरपुर फुटबॉल संघ के सह कार्यकारी सचिव सुनील कुमार सिंह, राकेश कुमार पासवान और मुहम्मद सलाउद्दीन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

मैच के शुरुआत से ही दोनों टीमों ने तेज और संघर्षपूर्ण खेल दिखाया। मध्यांतर तक स्कोर 0-0 रहा। दूसरे हाफ में ठक्कर बाबा हॉस्टल के जर्सी नंबर 6 रवि कुमार ने 44वें मिनट में शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। अंत तक यही गोल निर्णायक साबित हुआ और ठक्कर बाबा हॉस्टल ने 1-0 से जीत दर्ज की।

निर्णायक मंडल:
असगर हुसैन (रेफरी), दीपक कुमार-2 व अलीमुद्दीन (सहायक रेफरी), विपिन कुमार (चौथे अधिकारी)


रैंबो बनाम न्यू स्टार: रोमांचक मुकाबला गोलरहित

दूसरा मैच रैंबो फुटबॉल क्लब और न्यू स्टार फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। मैच से पहले फुटबॉल से जुड़े समाजसेवी सुरेंद्र राय के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

दोनों टीमों ने पूरे मैच में तेज आक्रमण और मजबूत रक्षा का प्रदर्शन किया, लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी। मध्यांतर तक 0-0 का स्कोर रहा और अंत तक यही स्थिति बनी रही।

निर्णायक मंडल:
अलीमुद्दीन (रेफरी), मणि राज व शमीमुल हक (सहायक रेफरी), असगर हुसैन (चौथे अधिकारी)


1 मार्च को खेले जाएंगे दो मुकाबले

लीग टूर्नामेंट के संयोजक मोहम्मद सलाउद्दीन ने बताया कि 1 मार्च को दो मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला यंग बॉयज फुटबॉल क्लब और पुलिस बॉयज फुटबॉल टीम के बीच होगा, जबकि दूसरा मैच किंग कोबरा फुटबॉल क्लब और एमआईटी हॉस्टल फुटबॉल टीम के बीच खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights