मुजफ्फरपुर अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग (Muzffarpur District Under-19 Cricket League) 26 दिसंबर से एल एस कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित होंगी। इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव उदय शंकर शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि इस लीग में कुल 16 टीम भाग लेंगी जिन्हें चार अलग-अलग ग्रुप में बांट कर मैच कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहली बार जिला क्रिकेट संघ द्वारा संचालित इस लीग को रंगीन पोशाक में शुरू किया गया है। (ज्ञात हो कि बी सी सी आई द्वारा संचालित सभी एकदिवसीय मैच में सफेद गेंद का ही प्रयोग किया जाता है) उन्होंने बताया कि लीग के पहले चरण के संचालन हेतु सभी तैयारी पूरी हो चुकी है।
सभी मैच 35-35 ओवर के खेले जाएंगे।
रिपोर्टिंग टाइम – 8:30 बजे ।
पूल A : भारती जूनियर, स्कूल ऑफ क्रिकेट, बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी (ग्रीन),पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी (ग्रीन)।
पूल B : डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी, पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी (रेड), जस्ट चैंपियन क्रिकेट एकेडमी,
दिव्यांशी क्रिकेट एकेडमी।
पूल C : बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी (येलो), आरव क्रिकेट एकेडमी, चैंपियंस ब्लू क्रिकेट एकेडमी,पारामाउंट क्रिकेट एकेडमी।
पूल D : क्रिकेट एकेडमी मुजफ्फरपुर, बिंदावासिनी फाउंडेशन, बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी (रेड)
डायमंड क्रिकेट एकेडमी।
मैचों के कार्यक्रम
1) बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी(ग्रीन) बनाम पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी (ग्रीन) -26/12/22 ( एल एस कॉलेज ग्राउंड)
2) डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी बनाम जस्ट चैंपियन क्रिकेट एकेडमी – 6/1/23 (एल एस कॉलेज ग्राउंड)
3) बिंदावासिनी फाउंडेशन बनाम बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी (रेड) – 29/12/22 (एल एस कॉलेज)
4) आरव क्रिकेट एकेडमी बनाम पारामाउंट क्रिकेट एकेडमी – 30/12/22 (एल एस कॉलेज)
5) डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी बनाम दिव्यांशी क्रिकेट एकेडमी – 2/1/23 (एल एस कॉलेज)
6) बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी (येलो) बनाम पारामाउंट क्रिकेट एकेडमी – 3/1/23 (एल एस कॉलेज)
7) क्रिकेट एकेडमी मुजफ्फरपुर बनाम बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी (रेड) – 4/1/23 (एल एस कॉलेज)
8) स्कूल ऑफ क्रिकेट बनाम पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी (ग्रीन) –
5/1/23 (एल एस कॉलेज)
9) जस्ट चैंपियन क्रिकेट एकेडमी बनाम पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी (रेड) – 27/12/22 (एल एस कॉलेज)
10) बिंदावासिनी फाउंडेशन बनाम डायमंड क्रिकेट क्लब – 7/1/23 (एल एस कॉलेज)
11) बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी (येलो) बनाम चैंपियंस ब्लू क्रिकेट एकेडमी – 8/1/23 (एल एस कॉलेज)
12) दिव्यांशी क्रिकेट एकेडमी बनाम पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी (रेड) – 9/1/23 (एल एस कॉलेज)
13) स्कूल ऑफ क्रिकेट बनाम बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी – 10/1/23 (एल एस कॉलेज)
14) चैंपियंस ब्लू क्रिकेट एकेडमी बनाम पारामाउंट क्रिकेट एकेडमी – 11/1/23 (एल एस कॉलेज)