Friday, October 31, 2025
Home बिहारअन्य ताइक्वांडो स्पर्धा में मुंगेर प्रमंडल का दूसरे दिन रहा जलवा

ताइक्वांडो स्पर्धा में मुंगेर प्रमंडल का दूसरे दिन रहा जलवा

चार दिवसीय राज्य स्तरीय अंतर प्रमण्डल विद्यालय बालिका वॉलीबॉल एवं ताइक्वांडो प्रतियोगिता का दूसरा दिन

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 31 अक्टूबर। खेल विभाग, बिहार तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन, पटना द्वारा आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय अंतर प्रमण्डल विद्यालय वॉलीबॉल एवं ताइक्वांडो बालिका (अंडर-14, 17, 19 ) प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को ताइक्वांडो स्पर्धा में मुंगेर प्रमंडल का जलवा रहा। मुंगेर प्रमंडल की आरती, मोनिका और राजनंदनी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मगध की रुपम पांडेय ने भी स्वर्ण पदक जीता।

इसे भी पढ़ें : न्यायालय ने हॉकी बिहार की मान्यता बहाल की

लागातार हो रही बारिश एवं वालीबॉल कोर्ट गीला होने के कारण शुक्रवार को वालीबॉल की कोई भी मैच आयोजित नहीं हो सकी।
ओम प्रकाश जिला खेल पदाधिकारी, पटना ने बताया कि पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हाल में वालीबॉल का कोर्ट तैयार किया जा रहा है, जहाँ शनिवार से प्रतियोगिता के सभी मैच आयोजित किये जायेंगे।

इसे भी पढ़ें : Australia vs India 2nd T20I : दूसरे वनडे भारत चार विकेट से हारा

परिणाम

ताइक्वांडो
अंडर-17
32-35 किलो : स्वर्ण-रुपम पांडेय (मगध), रजत-प्रिया कुमारी (मुंगेर), कांस्य-राजनंदनी कुमारी (दरभंगा) व अराधना कुमारी (पूर्णिया)।
42-44 किलो : स्वर्ण-आरती कुमारी (मुंगेर), रजत-अंजली कुमारी (दरभंगा), कांस्य-अनिका राज वत्स (पटना) व खुशी कुमारी (पूर्णिया)

इसे भी पढ़ें : Bihar Table Tennis : कुमार हर्षित, उत्कर्ष रीगन, नीलांजना शर्मा और आयुष मिश्रा बने चैंपियन
अंडर-19
42-44 किलो : स्वर्ण-मोनिका कुमारी (मुंगेर), रजत-सोनाक्षी कुमारी (तिरहुत), कांस्य-ब्यूटी कुमारी (सारण)
46-49 किलो : स्वर्ण-राजनंदनी (मुंगेर), रजत-आरोही आर्या (तिरहुत), कांस्य-कुसुम कुमारी (सारण)।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights