Thursday, February 26, 2026
Home झारखंडक्रिकेट मुकेश कंचन फिर बने डीसीसीबीआई के अध्यक्ष

मुकेश कंचन फिर बने डीसीसीबीआई के अध्यक्ष

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया की दूसरी वार्षिक आम सभा की बैठक आगरा के होटल अमर में संपन्न हुई। ज्ञात हो कि भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम को संचालित एवं पूरे भारत के दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए कार्य करने वाली भारत की सबसे बड़ी संस्था दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया है।

इस बैठक में दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों की राज्य स्तरीय संस्थाओं के 28 राज्यों के पदाधिकारी तथा देश के सभी क्षेत्रों से आए डीसीसीबीआई के समस्त अधिकारीगण उपस्थित रहे। इस आयोजित आम बैठक में मुकेश कंचन को बोर्ड की सर्व सहमति से पुनः अध्यक्ष पद नियुक्त किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ-साथ कमिटी के सभी सदस्यगण एवं समस्त खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।

उक्त बैठक में दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए जिला स्तर पर, राज्य स्तर पर एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षण हेतु क्रिकेट एकेडमी खोलने का निर्णय लिया गया। साथ ही व्हीलचेयर क्रिकेट विश्व कप के आयोजन का भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया के महासचिव हारून रशीद ने जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांगजन क्रिकेट को व्यवस्थित रूप से संचालन करने के लिए नॉर्थ इंडिया की जिम्मेदारी लखनऊ के नफीस सिद्दीकी, साउथ इंडिया की जिम्मेदारी हैदराबाद के श्रीधर रायला, वेस्टर्न इंडिया की जिम्मेदारी पिछले 38 वर्षों से महाराष्ट्र का भार संभालने वाले उत्तम मिश्रा और ईस्ट इंडिया की ज़िम्मेदारी भिलाई के मोहम्मद सलीम को दी गई है।

इसके अतिरिक्त इन चार भागों को संभालने के लिए जम्मू के शाम सिंह लांगेह को हेड ऑफ ज़ोनल कमिटी चुना गया है। सेलेक्शन कमेटी में योगेश शिंदे, नागेंद्र सिंह, यादविंदर सिंह खेड़ा और मुख्य संरक्षक के पद पर आशीष श्रीवास्तव को रखा गया।

तकनीकी कमेटी में गणेश शाह, रमेश सरतपे, श्रीधर रायला, समीर चौहान और बृजेश द्विवेदी को रखा गया है। लीगल कमेटी में इक्रांत शर्मा, विनीत कुमार पांडे, मिस दिव्या और मो० इस्लाम को रखा गया।
वहीं झारखंड व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के स्टेट कॉर्डिनेटर का पद गोड्डा जिले के अमरेन्द्र कुमार सिंह को एवं मो० इस्लाम को झारखंड व्हीलचेयर क्रिकेट टीम का कोच नियुक्त किया गया।

मीडिया कमेटी में मुकेश सिन्हा, मोहन द्विवेदी, प्रकाश कुमार, अमरेन्द्र कुमार सिंह, राहुल मेहता और रामलाल मेघवाल को जिम्मेदारियां दी गई है।

इसके अतिरिक्त दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया के अधिकारियों के रूप में मुकेश कंचन को पुनः अध्यक्ष, हारून रशीद को जनरल सेक्रेटरी, सीईओ के रूप में ग़ज़ल खान को, दुर्गेश शर्मा को कोषाध्यक्ष, गरिमा सिंह ठाकुराई को ज्वाइंट सेक्रेट्री चुना गया।

डीसीसीबीआई की कोर कमेटी में चेयरमैन के रूप में इकरांत शर्मा, जॉइंट चेयरमैन दर्शन तुषार भट्ट, व्हीलचेयर यूनिट के चेयरमैन सर्वेश तिवारी, जॉइंट चेयरमैन मुकेश सिन्हा, महिला दिव्यांग क्रिकेट की अध्यक्ष के रूप में जयपुर की कंचन शर्मा, ज्वाइंट चेयरपर्सन श्वेता शर्मा, व्हीलचेयर क्रिकेट के डायरेक्टर ऑफ़ क्रिकेट ऑपरेशन गुजरात के जितेंद्र जोशी, रमेश सरतपे और हरीश कुमार चौधरी को जॉइंट सेक्रेटरी के रूप में स्थान दिया गया है। उपाध्यक्ष के रूप में सुवरो जॉर्डर, टिक्का सिंह, नीतीश मिश्रा को चुना गया है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights