Saturday, February 28, 2026
Home Slider अररिया जिला क्रिकेट लीग में एमएससीसी 91 रनों से जीता

अररिया जिला क्रिकेट लीग में एमएससीसी 91 रनों से जीता

by Khel Dhaba
0 comment

अररिया। अररिया जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में भागीरथी गंगा ट्रॉफी के लिए खेली जा रही अररिया जिला क्रिकेट लीग में मिडिल स्कूल क्रिकेट क्लब (एमएससीसी) फारबिसगंज ने फारबिसगंज क्रिकेट एकेडमी ब्लू को 91 रनों से हराया।

शहर के नेताजी सुभाष स्टेडियम में चल रही इस लीग में टॉस एमएससीसी ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। कप्तान का यह निर्णय उनके बल्लेबाजों ने सही साबित कर दिया और 30 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए। राहुल कुमार ने 45, सात्विक ने 42, भानु सागर ने 33 रन बनाए।

फारबिसगंज एकेडमी की ओर से राजकिशन गौरव देव संजू यादव ने दो-दो विकेट लिये।

जवाबी पारी खेलने उतरी फारबिसगंज क्रिकेट एकेडमी के बल्लेबाज शुरू से ही दबाव में नजर आने लगे और पूरी टीम 25 ओवर में 139 ही बना सकी। यशवर्धन दास ने जुझारू पारी खेली परंतु अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके उन्होंने 51 रन गौरव देव ने 33, शुभम भारती ने 16 रन बनाए।

एमएससी की ओर से प्रियंक झा ने 3 विकेट, राहुल कुमार ने दो, सुमित कुमार ने दो विकेट लिये। आज के मैच के निर्णायक तनवीर आलम और उज्जवल कुमार थे। स्कोरिंग में अरशद मौजूद थे।

इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव ओम प्रकाश जायसवाल, सत्येंद्र नाथ शरण, रविशंकर दास, चांद आजमी, वकार आलम, अनामी शंकर, शादाब शमीम, जयप्रकाश जायसवाल, ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights