Wednesday, September 24, 2025
Home झारखंडअन्य साइक्लोथन के जरिए रांची में शुरू हुआ सांसद खेल महोत्सव

साइक्लोथन के जरिए रांची में शुरू हुआ सांसद खेल महोत्सव

चार किलो मीटर की दूरी तय की खिलाड़ियों ने

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 21 सितंबर। रांची में साइक्लोथन के साथ सांसद खेल महोत्सव 2025 का शुभारंभ हुआ। झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में मोराबादी मैदान में अहले सुबह लगभग 2000 की संख्या में रांची के युवा, साइकिलिंग करने वाले लोग, महिलाएं, स्कूली कॉलेज के बच्चे और सामान्य नागरिक एकत्र हुए। सबको टीशर्ट प्रदान किया गया।

साइक्लोथन का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, रक्षा राज्य मंत्री और रांची लोकसभा क्षेत्र के सांसद संजय सेठ, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, विश्व साइकिलिंग चैंपियनशिप में कई पुरस्कार जीतने वाली कमांडर गौरी मिश्रा ने झंडी दिखाकर और गुब्बारा उड़ाकर रवाना किया।

लगभग 4 किलोमीटर के साइक्लोथन में भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष के साथ साइकिल सवार शामिल हुए। साइक्लोथन के क्रम में राष्ट्रभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कांके और अनगड़ा की बच्चियों ने बैंड पर शानदार प्रस्तुति देकर साइक्लोथन में शामिल लोगों का उत्साह बढ़ाया।

साइक्लोथन के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत 2047 का जो लक्ष्य लिया है, उसे पूर्ण करने के लिए युवाओं का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। उसी के तहत इस महोत्सव का आयोजन किया गया है।

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि साइकिलिंग हमारे जीवन का हिस्सा बने, यह प्रयास हमारा होना चाहिए। आज से शुरू हुआ सांसद खेल महोत्सव 25 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें 12 अक्टूबर को भव्य मैराथन का आयोजन किया जाना है। उस मैराथन में रांची के 25000 लोग एक साथ दौड़ेंगे।

श्री सेठ ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव के तहत खेल क्षेत्र में रांची एक नया अध्याय लिखने को तैयार है। युवाओं और स्कूल कॉलेज के छात्रों की सशक्त भागीदारी ने बता दिया कि रांची खेल की उर्वरा भूमि है और यहां के खेल प्रेमी उसे और भी सिंचित करने का काम कर रहे हैं।

ज्ञातव्य है की सांसद खेल महोत्सव की अगली कड़ी में दिनांक 12 अक्टूबर को मैराथन का आयोजन और विभिन्न खेल प्रतियोगिता यथा एथलेटिक्स, आर्चरी, वुशु, कबड्डी,लॉन बॉल्स, फुटबॉल, क्रिकेट का आयोजन झारखण्ड ओलम्पिक एसोसिएशन के सहयोग से होना है।

इस अवसर पर झारखण्ड ओलम्पिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष शिवेन्द्र दुबे, उदय साहू,रांची महानगर भाजपा अध्यक्ष वरुण साहू, रांची ग्रामीण जिला अध्यक्ष धीरज महतो, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, महानगर युवा मोर्चा अध्यक्ष रोमित नारायण, साईं कोच विनोद सिंह, जगन तोपनो, अमरेंद्र दत्त, प्रभाकर विश्वकर्मा, राम भट्ट प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights