Monday, July 21, 2025
Home FIFA WORLD CUP 2022 मोरक्को ने रचा इतिहास, पुर्तगाल को हरा FIFA World Cup 2022 के सेमीफाइनल में पहुंचा

मोरक्को ने रचा इतिहास, पुर्तगाल को हरा FIFA World Cup 2022 के सेमीफाइनल में पहुंचा

by Khel Dhaba
0 comment

मोरक्को ने यूसुफ़ एन नेसरी के दर्शनीय गोल की बदौलत शनिवार को फीफा विश्व कप 2022 (FIFA World Cup 2022) के क्वार्टरफाइनल में पुर्तगाल को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में कदम रखा।

अल सुमामा स्टेडियम पर खेले गये रोमांचक मुकाबले में नेसरी ने 42वें मिनट में गोल किया और मोरक्को विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी टीम बन गयी।

पहले हाफ में एक गोल से पिछड़ने के बाद पुर्तगाल ने दूसरे हाफ में कई मौके बनाये, लेकिन मोरक्को के गोलकीपर यासीन बोनो ने बॉल को नेट तक नहीं पहुंचने दिया।

इस हार के साथ क्रिस्टियानो रोनाल्डो का विश्व कप जीतने का सपना भी टूट गया है। विजय पताका लहराकर सेमीफाइनल में पहुंचने वाली मोरक्को अब फाइनल में जगह बनाने के लिये इंग्लैंड या फ्रांस में से किसी एक का सामना करेगी।

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights