पटना। मोहित कुमार के शतक की बदौलत रेड कारपेट हाईस्कूल ने ऑल इंडिया सुखदेव नारायण मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में जेवियर इंटरनेशनल स्कूल पर 70 रनों की शानदार जीत दर्ज की। एक अन्य मैच में टेलेंट एकेडमी ने जे के इंटरनेशनल स्कूल को 89 रनों से पराजित किया।
राजधानी पटना के उर्जा स्टेडियम में चल रहे 36वीं अखिल भारतीय सुखदेव नारायण मेमोरियल अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में रेड कारपेट हाई स्कूल के मोहित कुमार ने 112 रन की पारी खेली। मोहित कुमार को पूर्व रणजी ट्रॉफी प्लेयर आशीष सिन्हा व टैलेंट एकेडमी के आर्यन राज ( 2 रन देकर 5 विकेट) को स्टेट पैनल अम्पायर राजेश कुमार एवं यतेन्द्र कुमार ने मैन आफ मैच पुरस्कार से नवाजा।
आज के पहले मैच में टेलेंट एकेडमी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 9 विकेट पर 121 रन बनाये। आयुष आनंद ने 3 चौके की मदद से 22, दीपक पाण्डे ने 2 चौके 1 छक्के की मदद से 21 व शम्भू कुमार ने 2चैाके की मदद 14 रनों की पारी खेली। जबाव में खेलते हुए जे के इंटरनेशनल स्कूल की टीम आर्यन राज की घातक गेंदबाजी के आगे 16.2ओवर में 32 रन बनाकर आल आउट हो गई। श्रेयस प्रकाश ने 14 रन बनाए।
दूसरे मैच में रेड कारपेट हाई स्कूल की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 5 विकेट खोकर 188 रन बनाए। इस वर्ष प्रतियोगिता का पहला शतक मोहित कुमार ने जड़ा। उन्होंने 112 रन की पारी खेली। मोहित कुमार का धनंजय कुमार सिंह ने पूरा साथ दिया और शतकीय साझेदारी की। धनंजय कुमार सिंह ने 34 रनों की पारी खेली।

मोहित कुमार के आकर्षक शॉट को देख कर सभी मोहित हो गए। सुशांत आजाद ने 10 रनों का योगदान अपनी टीम को दिया। विवेक कुमार ने 34 रन खर्च कर 2 विकेट प्राप्त किए। जबाव में खेलते हुए जेवियर इंटरनेशनल स्कूल की ओर से पार्थ ने नाबाद 64, प्रत्यूष ने 40 रन बनाये पर अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। जेवियर स्कूल की टीम 25 ओवर में 5 विकेट खोकर 118 रन ही बना सकी। आर्यन चन्द्रा ने 17 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किए।
संक्षिप्त स्कोर
पहला मैच
टैलेंट एकेडमी : नौ विकेट पर 112 रन आयुष आनंद 22 रन, दीपक पाण्डे 21 रन, शम्भू कुमार 14 रन, अनुराग लाल 14 रन, शिवम 2/16, आदित्य कुमार 2/32
जे के इंटरनेशनल स्कूल : 32/10,श्रेयस प्रकाश 14 रन, आर्यन राज 5/2, आदिल रजा 3/8,मंजीत कुमार यादव 2/7.
दूसरा मैच
रेड कारपेट हाई स्कूल : 188/5, मोहित कुमार 112 रन,धंन्नजय कुमार सिंह 34 रन, विवेक कुमार 2/34
जेवियर इंटरनेशनल स्कूल : 118/5, 25 ओवर में पार्थ नाबाद 64 रन नाबाद, प्रत्यूष 40 रन, आर्यन चन्द्रा 2/17
कल का मैच
7.30 बजे : कैंब्रिज पब्लिक स्कूल बनाम एच.आर.डी.टी पब्लिक स्कूल,
11,30बजे जेसस एण्ड मेरी एकेडमी बनाम लालमति देवी हाई स्कूल,






- झंझारपुर क्रिकेट क्लब बना मधुबनी जिला क्रिकेट लीग का चैंपियन

- पटना सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में वाईसीसी और आरबीएनवाईएसी की शानदार जीत

- पारा साइक्लिंग चैंपियनशिप: बिहार के पारा साइक्लिस्ट हैदराबाद रवाना

- बिहार सीनियर वीमेंस टीम के प्लेयर्स हुए सम्मानित

- भागलपुर क्रिकेट टीम की कमान बासुकीनाथ को

- बिहार के फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच किट का हुआ वितरण

- टी20 विश्व कप : दक्षिण अफ्रीका की दमदार जीत

- Ranji Trophy : जम्मू-कश्मीर ने रचा इतिहास, पहली बार फाइनल में
