Friday, February 27, 2026
Home Slider मेदवेदेव ने रूस को डेविस कप सेमीफाइनल में पहुंचाया

मेदवेदेव ने रूस को डेविस कप सेमीफाइनल में पहुंचाया

by Khel Dhaba
0 comment

मैड्रिड। दानिल मेदवेदेव ने डेविस कप फाइनल्स में अपना शानदार रिकॉर्ड कायम रखते हुए रूस को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया।

मेदवेदेव ने मिखाइल यामेर को 6-4, 6-4 से हराकर रूस को क्वार्टर फाइनल में स्वीडन पर 2-0 की बढ़त दिला दी। आंद्रेइ रूबलेव ने इससे पहले मिखाइल के बड़े भाई एलियास यामेर को 6-2, 5-7, 7-6 से हराया।

रूस का सामना सेमीफाइनल में जर्मनी से होगा। सर्बिया दूसरे सेमीफाइनल में क्रोएशिया से खेलेगा। मेदवेदेव ने इससे पहले ग्रुप चरण में स्पेन के पाब्लो कारेनो बस्टा और इक्वाडोर के एमिलियो गोमेज को हराया था।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights