Saturday, February 28, 2026
Home Slider वैशाली जिला क्रिकेट संघ की बैठक में लिये गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

वैशाली जिला क्रिकेट संघ की बैठक में लिये गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

by Khel Dhaba
0 comment

हाजीपुर। वैशाली जिला क्रिकेट संघ के कमेटी ऑफ मैनेजमेंट की बैठक रविवार को संघ के कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष विजय कुमार ने की। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर निर्णय लिया गया। जिला क्रिकेट संघ के सचिव प्रकाश कुमार सिंह ने बताया कि जिला क्रिकेट संघ की लीग 22 नवंबर से शुरू कराने पर सभी सदस्यों ने सहमति प्रदान की तथा जिला क्रिकेट लीग का रजिस्ट्रेशन शुल्क ₹3000 रखा गया है। रजिस्ट्रेशन कि अंतिम तिथि 12 नवंबर तक रखा गया है। बिहार क्रिकेट संघ द्वारा चयन शिविर में भाग लेने के लिए 11 खिलाड़ियों का नाम मांगा गया है, जिसे चयन प्रक्रिया द्वारा चयनित कर भेजने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए चयन प्रक्रिया 22 और 23 अक्टूबर को रखा गया है। वैशाली जिला क्रिकेट संघ ने आज अपना वेबसाइट भी लांच किया है जो vaishalidca.com के नाम से है। इसमें संघ से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध होगी। वैशाली जिला क्रिकेट संघ के साथ आज कुमार स्पोर्ट्स के प्रोपराइटर अंकित कुमार ने वैशाली जिला क्रिकेट संघ को प्रायोजित करने का  निर्णय लिया, जिससे वैशाली जिला क्रिकेट संघ ने स्वीकृति प्रदान कर दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights