Wednesday, February 25, 2026
Home Slider रूनी के 11 साल के बेटे के साथ मैनचेस्टर युनाइटेड ने किया करार

रूनी के 11 साल के बेटे के साथ मैनचेस्टर युनाइटेड ने किया करार

by Khel Dhaba
0 comment

मैनचेस्टर। स्टार फुटबॉलर व मैनचेस्टर युनाइटेड के पूर्व कप्तान बायने रुनी के बेटे ने अपने पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए क्लब की यूथ टीम के साथ करार किया है।

रूनी ने अपने 11 साल के बेटे काई के मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ करार करते हुए फोटो शेयर की है। इसमें वह अपने बेटे के साथ हैं।

रूनी ने इस फोटो के साथ लिखा, गर्व का दिन। काई ने मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ किया करार। कड़ी मेहनत करते रहो बेटे।

38 साल के रूनी इस समय दूसरी डिविजन की टीम डर्बी के मैनेजर के तौर पर काम कर रहे हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान रूनी ने यूनाइटेड के साथ 13 साल का करियर बिताया है और 559 मैचों में 253 गोल किए हैं। रूनी और उनकी पार्टनर कोलीन के चार बेटे हैं जिनमें से काई सबसे बड़े हैं।

अपने जिला से लेकर देश-दुनिया की खेल गतिविधियों की ताजा-तरीन खबरों से जुड़े रहने के लिए डाउनलोड करें kheldhaba ऐप। डाउनलोड करने के लिए इस लिंक को करें क्लिक।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights