लंदन। मैनचेस्टर यूनाईटेड का 2017 के बाद पहली ट्रॉफी जीतने का एक रास्ता इंग्लिश लीग कप फुटबॉल टूर्नामेंट में वेस्ट हैम के हाथों हार के साथ ही बंद हो गया।
वेस्ट हैम ने तीसरे दौर के इस मैच में मैनुएल लानजिनी के गोल से 1-0 से जीत दर्ज की। चौथे दौर में वेस्ट हैम का सामना मैनचेस्टर सिटी से होगा जो पिछले चार बार का चैंपियन है।
चेल्सी ने एस्टन विला को पेनाल्टी शूट आउट में 4-3 से हराकर अगले दौर में जगह बनायी। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर थी। चेल्सी चौथे दौर में साउथम्पटन का सामना करेगा।
आर्सनल ने एएफसी विंबलडन को 3-0 से हराया और अब वह लीड्स की मेजबानी करेगा। टोटैनहैम भी प्रीमियर लीग की एक अन्य टीम बर्नले का सामना करेगा। उसने वॉल्वरहैम्पटन को पेनाल्टी शूट आउट में हराकर उसे बाहर का रास्ता दिखाया। एक अन्य मैच में लीस्टर ने मिलवॉल को 2-0 से पराजित किया। वह अगले दौर में ब्राइटन से भिड़ेगा।
- मुजफ्फरपुर फुटबॉल लीग : ठक्कर बाबा हॉस्टल की जीत, दूसरा मैच ड्रॉ
- रेखा राय मेमोरियल महिला फुटबॉल रानी लक्ष्मी बाई स्पोट्र्स एकेडमी फाइनल में
- पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में अधिकारी इलेवन व आरबीएनवाईएसी विजयी
- नालंदा बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी के टॉप-8 में
- रणजी ट्रॉफी : जम्मू-कश्मीर ने रचा इतिहास