पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया शहर के डीएसए ग्राउंड पर शनिवार से पूर्णिया चैलेंजर्स लीग का शानदार आगाज हुआ। पहले मैच में महाकाली बांबर्स ने ब्रह्मोस बांबर्स को 153 रन के भारी अंतर से पराजित किया।
टॉस महाकाली सुपर जायंट्स ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। महाकाली सुपर जायंटस ने विजय भारती (106 रन, 50 गेंद, 7 चौका, दस छक्का), शकीबुल गणि (101 रन, 35 गेंद, 5 चौका और 12 छक्का) और सचिन कुमार सिंह (71 रन, 21 गेंद, 3 चौका व 9 छक्का) की धुआंधार बैटिंग की बदौलत 21 ओवर में चार विकेट पर 323 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इन तीनों के अलावा महाकाली सुपर जायंटस की ओर से नीतीश कुमार साहा ने 17,ह्यदयानंद सिंह ने 11 रन बनाये।

ब्रह्मोस बांबर्स की ओर से रितेश ने 55 रन देकर 1,श्वेत कुमार सिंह ने 49 रन देकर 1 और रिषभ सिंह ने 58 रन देकर 1 विकेट चटकाये।
जवाब में ब्रह्मोस बाबंर्स की टीम 18.5 ओवर में 170 रन पर ऑल आउट हो गई। ब्रह्मोस बांबर्स की ओर चिरंजीवी ठाकुर ने 35, शशांक उपाध्याय ने 46, श्वेत कुमार सिंह ने 15, समीर ने 13 रन बनाये। राजीव कुमार झा ने नाबाद 15 रन बनाये।

महाकाली सुपर जायंटस की ओर से सकीबुल गणि ने 17 रन देकर 3,ह्यदयानंद सिंह ने 21 रन देकर 1, सचिन कुमार सिंह ने 32 रन देकर 2, मयंक कुमार ने 17 रन देकर 1, राजेश सिंह ने 18 रन देकर 1 और इजहार ने 23 रन देकर दो विकेट चटकाये। महाकाली सुपर जायंटस के सकीबुल गणि को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
इस मैच के मैन ऑफ द मैच सकीबुल गनी को चुना गया जिसे महाकाली ग्रुप के डायरेक्टर रंजीत कुमार चौधरी जी के द्वारा पुरुस्कृत किया गया। इस मैच में निर्णायक की भुमिका में तरविंदर सिंह और संजीव तिवारी थे, जबकि थर्ड अंपायर की भूमिका में राजीव नंदन सिंह और मैच रैफरी मो नैयर अली थे। स्कोरर की भुमिका में शिवाशिष चक्रवर्ती थे। उक्त जानकारी मिडिया प्रभारी मनीष कुमार सिन्हा ने दी।


