Thursday, March 5, 2026
Home Latest प्राग अंतरराष्ट्रीय शतरंज में माघसूदलू ने गुकेश को ड्रॉ पर रोका

प्राग अंतरराष्ट्रीय शतरंज में माघसूदलू ने गुकेश को ड्रॉ पर रोका

by Khel Dhaba
0 comment

प्राग (चेक गणराज्य), 5 मार्च (भाषा)। विश्व चैंपियन भारत के डी गुकेश D Gukesh की जीत की तलाश प्राग अंतरराष्ट्रीय शतरंज महोत्सव में जारी है। टूर्नामेंट के मास्टर्स वर्ग के सातवें दौर में ईरान के प्रहम माघसूदलू Parham Maghsoodloo ने भारतीय खिलाड़ी को ड्रॉ पर रोक दिया।

दोनों खिलाड़ियों ने 49 चालों के बाद बाजी को ड्रॉ कराने पर सहमति जताई। प्रतियोगिता में अब केवल दो दौर बाकी हैं और सात राउंड के बाद गुकेश के खाते में दो अंक हैं, जिससे वह तालिका में आखिरी स्थान पर बने हुए हैं।

सबसे कम उम्र के विश्व चैंपियन गुकेश ने अब तक खेले गए सात मुकाबलों में चार बाजियां ड्रॉ खेली हैं, जबकि तीन मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

अन्य भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन

टूर्नामेंट में भारत के एक और खिलाड़ी अरविंद चिंदबरम Aravindh Chithambaram ने सातवें दौर में उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक याकुबोव Nodirbek Yakubboev के साथ ड्रॉ खेला। सात राउंड के बाद अरविंद के 3.5 अंक हो गए हैं।

सातवें दौर में केमर की जीत

सातवें दौर में जीत दर्ज करने वाले एकमात्र खिलाड़ी जर्मनी के विसेंट केमर Vincent Keymer रहे। उन्होंने स्पेन के डेविड अंतोन गुजारो David Anton Guijarro को हराया।

अंक तालिका की स्थिति

नीदरलैंड के जार्डन वान फोरेस्ट Jorden van Foreest पांच अंक के साथ तालिका में शीर्ष पर हैं। वह चेक गणराज्य के डेविड नवारा David Navara और उज्बेकिस्तान के नोडिरबेा अब्दुसातारोव Nodirbek Abdusattorov से आधा अंक आगे चल रहे हैं।

चैलेंजर्स वर्ग में भारतीयों का प्रदर्शन

चैलेंजर्स वर्ग में भारतीय ग्रैंडमास्टर दिव्या देशमुख Divya Deshmukh ने डेनमार्क के जोनस भूल बजारे Jonas Buhl Bjerre को ड्रॉ पर रोका।
वहीं अनुभवी ग्रैंडमास्टर सूर्य शेखर गांगुली Surya Shekhar Ganguly ने चीन के जिंगरु जहू Jinrui Zhu को हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights