Wednesday, March 18, 2026
Home Slider मधेपुरा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भारत भूषण ने की जिला कमेटी को भंग करने की सिफारिश

मधेपुरा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भारत भूषण ने की जिला कमेटी को भंग करने की सिफारिश

by Khel Dhaba
0 comment

मधेपुरा। मधेपुरा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भारत भूषण प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि मधेपुरा जिला क्रिकेट संघ के प्रबंधन समिति का जिसका गठन 18 फरवरी 2017 को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के निवर्तमान सचिव के पत्र के आलोक में गठित की गई थी।

इस कमेटी को 29 सितंबर 2019 को संपन्न हुए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव के चुनाव पदाधिकारी के द्वारा मान किया गया था इस कमिटी का गठन नॉमिनेशन की प्रक्रिया के द्वारा किया गया था इस कमेटी को अस्तित्व में आए हुए साढ़े चार वर्ष हो चुकी है जबकि किसी भी कमेटी की अधिकतम अवधि 3 वर्ष होती है।

इस कमेटी के अधिकांश पदाधिकारियों के संदर्भ में खिलाड़ियों के द्वारा चयन एवं अन्य क्रिकेटिंग गतिविधियों में उचित प्रक्रिया की उल्लंघन की लिखित शिकायत लगातार मिल रही है अध्यक्ष होने के नाते मुझे लगता है कि मधेपुरा जिला क्रिकेट संघ के अधिकांश पदाधिकारी खिलाड़ियों के हित कार्य नहीं कर रहे हैं जिससे मधेपुरा जिला क्रिकेटरों का भविष्य असुरक्षित हो रहा है।

उपरोक्त कारणों से मधेपुरा जिला क्रिकेट संघ कमेटी को तत्काल प्रभाव से भांग करते हुए तदर्थ/ परवेक्षीय कमेटी गठित करने की अनुशंसा बिहार क्रिकेट संघ से किया हूं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights