31 C
Patna
Thursday, March 28, 2024

लातेहार जिला स्कूली क्रिकेट लीग का रजिस्ट्रेशन 25 सितंबर तक

लातेहार। स्कूली क्रिकेट लीग का रजिस्ट्रेशन 25 सितंबर 2021 तक होगा। लातेहार जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित स्कूली क्रिकेट लीग 2021-22 का निबंधन प्रारंभ कर दिया गया है।

इस प्रतियोगिता में जिला के सभी स्कूल, सरकारी, गैर सरकारी शिक्षण संस्थान के 16 वर्ष आयु वर्ग  के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। जिला भर के इच्छुक खिलाड़ी संघ के कार्यालय, जिला खेल स्टेडियम से निबन्धन फार्म ले सकते हैं।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह ने बताया कि अंतर जिला क्रिकेट लीग 2021 -22  में अंडर 14 तथा अंडर 16 का चयन इसी प्रतियोगिता के परफॉर्मेंस के आधार लातेहार जिला टीम का गठन किया जाएगा। विशेष जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9431556455, 7004623368, 7321893857 तथा 8539955009 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights