आबूधावी। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का मुकाबला आज दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस से हो रहा है। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर आरसीबी को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 201 रन बना लिये हैं। एरोन फिंच 52, विराट कोहली 3 और देवदत्त पड्डीकल 54 रन बना कर आउट हुए। एबी डिविलियर्स 55 और एस दूबे 27 रन बना कर नाबाद रहे।
जवाब में मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 201 रन बना लिये हैं। रोहित शर्मा 8 और सूर्य कुमार यादव बिना कोई रन बना आउट हुए। डीकॉक 14 रन बना कर कैच आउट हुए। हार्दिक पांड्या 15 रन बना कर आउट हुए। ईशान किशन 99 रन बना कर आउट हुए। कीरोन पोलार्ड 60 रन बनाये और इस तरह मैच टाई हो गया और सुपर ओवर में चला गया।
सुपर ओवर में पहले बैटिंग मुंबई ने की। पोलार्ड व हार्दिक पांड्या बैटिंग को आये और गेंद नवदीप सैनी के हाथ में थी। पहली गेंद पर पोलार्ड ने एक रन बनाये। दूसरी गेंद पर पांड्या ने एक रन बनाये। तीसरी गेंद पर कोई रन बना। चौथी गेंद पर पोलार्ड ने चौका जमाया। पांचवीं गेंद पर नवदीप सैनी पोलार्ड को आउट कर दिया। छठी गेंद पर वाई से एक रन मिला यानी कुल 7 रन बने।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 8 रन का टारगेट मिला। गेंद जसप्रीत बुमराह के हाथ में थी। पहली गेंद पर एबी डिविलियर्स ने एक रन बनाये। दूसरी गेंद पर विराट कोहली ने एक रन बनाये। तीसरी गेंद पर डिविलियर्स कोई रन नहीं मिला। इस गेंद पर डिविलियर्स की आउट की भी अपील हुई पर वे बच गए। चौथी गेंद पर डिविलियर्स ने चौका जमाया। पांचवीं गेंद पर डिविलियर्स ने एक रन बनाये। छठी गेंद पर कोहली ने चौका जमा मैच अपने खेमे में कर लिया।
एडम जाम्पा और इसुरु उडाना को आरसीबी की ओर से कैप मिली है और दोनों इस मैच में खेलते हुए दिखेंगे। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस टीम ने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को हरा कर जीत के ट्रैक पर वापसी की थी, वहीं विराट की कप्तानी वाले आरसीबी को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई इंडियंस का पलड़ा इस मैच में भारी नजर आ रहा है, लेकिन विराट की टीम भी जीत के ट्रैक पर वापसी के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाएगी।
विराट अभी तक इस सीजन में फॉर्म में नजर नहीं आए हैं और इस बार अपने बल्ले से आलोचकों का मुंह बंद करने की कोशिश जरूर करेंगे, वहीं मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पिछले मैच में जबर्दस्त बल्लेबाजी कर चुके हैं।