Saturday, February 28, 2026
Home Slider लातेहार प्रीमियर लीग का शानदार आगाज, लातेहार इंडियन की टीम जीती

लातेहार प्रीमियर लीग का शानदार आगाज, लातेहार इंडियन की टीम जीती

by Khel Dhaba
0 comment

जिला खेल पदाधिकारी समेत अन्य ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया उद्घाटन
जिला भर में खेल के क्षेत्र में एलडीसीए कर रही है उत्कृष्ट प्रदर्शन- शिवेंद्र कुमार सिंह
एलपीएल का उद्घाटन मैच लातेहार सुपरकिंग तथा लातेहार इंडियन के बीच हुआ
लातेहार इंडियन ने लातेहार सुपरकिंग को एक विकेट से हराया

लातेहार। लातेहार जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित लातेहार प्रीमियर लीग टी 20 टूर्नामेंट 2020-21 का उद्घाटन समारोह मंगलवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह, भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष जय कुमार सिंह संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से एलपीएल के पांच टीम लातेहार सुपरकिंग, लातेहार इंडियन, लातेहार फाइटर, लातेहार जांबाज तथा लातेहार रॉयल्स के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा बल्लेबाजी कर किया।

उद्घाटन समारोह में सर्वप्रथम पांच टीम के कैप्टन एव खिलाड़ियों द्वारा अपना झंडा लेकर परेड किया। राष्ट्रीय गान के पश्चात अतिथियों का स्वागत किया। परिचय प्राप्त कर खिलाड़ियों के संबोधन में जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन से क्षेत्र के खिलाड़ियों को बहुत लाभ मिलेगा।

लातेहार जिला में खेल के क्षेत्र में लातेहार जिला क्रिकेट संघ द्वारा उत्कृष्ट कार्य किए जा रहे हैं। वही जय कुमार सिंह ने कहा कि लगातार आयोजन होने से लोकल स्तर के खिलाड़ियों को अपने प्रतिभा निखारने के पूरा मौका मिलेगा। संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने कहा कि लातेहार में एलपीएल पहली बार किया जा रहा है। संघ क्षेत्रीय खिलाड़ियों को खेल के प्रति हमेशा सजग है। यहां के खिलाड़ी बेहतर खेल का प्रदर्शन करें।

संचालन संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह ने की। मौके पर संघ के उपाध्यक्ष अनिल सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, विष्णुदेव गुप्ता, संघ के संयुक्त सचिव प्रकाश कुमार, नीरज कुमार सिंह, शैलेश कुमार, संजय सिंह, शिव प्रसाद गुप्ता, आनंद सिंह, अस्विनी सिंह, सुनील प्रसाद, अरुण सिंह, सतेंद्र कुमार, मिजफ्फर आलम, धीरज पासवान समेत कई लोग उपस्थित थे।

लातेहार इंडियन ने लातेहार सुपरकिंग को 1 विकेट से हराया

एलपीएल का उदघाटन मैच लातेहार सुपरकिंग तथा लातेहार इनिडियन के बीच खेला गया। लातेहार सुपर किंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित ओवर में 8 विकेट खोकर 108 रन बनाए। पंकज विश्वकर्मा ने 29, राजा बाबू ने 19 तथा रौशन ने 13 रन का योगदान दिया।

लातेहार इंडियन की ओर से चंदन सिंह, चंदन चौधरी, शीत कुमार, कुमार मनोज ने एक-एक विकेट चटकाए।

लक्ष्य की पीछा करने उतरी लातेहार इंडियन अपने रोचक मुकाबले में 110 रन 20वें ओवर के चौथे गेंद में 9 विकेट खोकर जीत दर्ज कर लिया। कुमार आस्तिक ने 34 , समरेश बादल ने 20 , इमरान आलम ने 15 रन का योगदान दिया।

लातेहार सुपरकिंग की ओर से आयुष रंजन तथा अक्षय मुंडा ने तीन-तीन विकेट तथा अंकित गौरव, अभिषेक प्रजापति, विकास कुमार ने एक-एक विकेट चटकाए।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार लातेहार इंडियन के कुमार आस्तिक को भाजपा नेता अवधेश सिंह चेरो द्वारा दिया गया। मैच के अंपायर शिव चौधरी, नीतीश कुमार जबकि स्कोरिंग देवब्रत झा ने किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights