लातेहार। लातेहार स्कूली क्रिकेट लीग का छठा मैच आरएससीसी जूनियर तथा आरसीसी के बीच खेला गया। आरसीसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 34 रन के छोटे स्कोर पर ही ढेर हो गई। आरएससीसी की ओर से दीपक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरएससीसी ने बिना विकेट खोए 4 ओवर में ही 36 रन बनाकर मैच को अपने कब्जे में कर लिया। आरएससीसी जूनियर के दीपक कुमार को अधिवक्ता संजय कुमार के द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच के अंपायर समरेश बादल तथा प्रथम सौंदिक थे जबकि स्कोरिंग न्यूटन आनंद ने किया । मौके पर संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे।