बर्मिंघम, 5 मार्च। भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन Lakshya Sen ने प्रतिष्ठित ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप All England Open Badminton Championships में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। लक्ष्य ने गुरुवार को खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हांगकांग के नांग का लांग अंगस Ng Ka Long Angus को कड़े संघर्ष में हराया।
विश्व रैंकिंग में 12वें स्थान पर काबिज लक्ष्य सेन ने तेज और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए पूर्व शीर्ष-10 खिलाड़ी एनजी का लोंग एंगस को तीन गेम के रोमांचक मुकाबले में 21-19, 21-23, 21-10 से मात दी।
पहले गेम में शानदार वापसी
मुकाबले की शुरुआत में लक्ष्य 4-6 से पीछे चल रहे थे, लेकिन उन्होंने जल्द ही लय पकड़ते हुए लगातार अंक जुटाए और 15-11 की बढ़त बना ली। आक्रामक रिटर्न और सटीक प्लेसमेंट की मदद से उन्होंने दबाव बनाए रखा। 19-19 की बराबरी के बाद लक्ष्य ने दमदार स्मैश लगाया और प्रतिद्वंद्वी के शॉट बाहर जाने के साथ पहला गेम अपने नाम कर लिया।
दूसरे गेम में गंवाया मौका
दूसरे गेम में लक्ष्य ने शानदार शुरुआत करते हुए ब्रेक तक 11-4 की बढ़त बना ली और स्कोर 14-7 तक पहुंचा दिया। हालांकि इसके बाद उनकी लय कुछ बिगड़ी और हांगकांग के खिलाड़ी ने जोरदार वापसी की।
लोंग ने लगातार अंक हासिल कर स्कोर 19-17 किया और अंत में 20-20 की बराबरी के बाद गेम प्वाइंट हासिल कर मुकाबले को निर्णायक तीसरे गेम तक खींच लिया।
निर्णायक गेम में दिखा लक्ष्य का दबदबा
तीसरे गेम में लक्ष्य सेन ने जबरदस्त मानसिक मजबूती दिखाते हुए तेज और आक्रामक खेल से 6-2 की बढ़त बना ली। मजबूत डिफेंस और सटीक शॉट्स की बदौलत उन्होंने स्कोर 18-7 तक पहुंचा दिया।
लोंग ने वापसी की कोशिश की, लेकिन लक्ष्य की फुर्ती और रक्षात्मक खेल के सामने वह ज्यादा देर टिक नहीं सके और भारतीय खिलाड़ी ने मुकाबला जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
क्वार्टर फाइनल में किससे होगा मुकाबला
2022 में इस टूर्नामेंट के उपविजेता रह चुके लक्ष्य सेन अब क्वार्टर फाइनल में चीन के छठी वरीयता प्राप्त Li Shi Feng या आयरलैंड के Nhat Nguyen में से किसी एक से भिड़ेंगे।
पुराने रिकॉर्ड का बदला
दिलचस्प बात यह है कि लक्ष्य इससे पहले एनजी का लोंग के खिलाफ खेले गए अपने तीनों मुकाबले हार चुके थे, लेकिन इस जीत के साथ उन्होंने पुरानी हार का हिसाब बराबर कर लिया।