Saturday, August 9, 2025
Home Slider झारखंड के कुराश खिलाड़ियों ने रचा इतिहास

झारखंड के कुराश खिलाड़ियों ने रचा इतिहास

by Khel Dhaba
0 comment

धनबाद। पचमढ़ी मध्यप्रदेश में 22 से 24 मार्च तक आयोजित हुई 10वीं  सीनियर नेशनल कुराश चैम्पियनशिप मे झारखंड राज्य पहली बार ओभर ओल  चैम्पियनशिप (पुरूष वर्ग)  में तीसरा स्थान प्राप्त कर पूरे देश मे झारखंड की शानदार उपस्थिति दर्ज कराई।

दिल्ली व हरियाणा क्रमशः पहले वा दूसरे स्थान पर रही। महिला वर्ग में दिल्ली,मध्यप्रदेश वा हरियाणा क्रमशः पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रही।

इसकी जानकारी देते हुए झारखंड कुराश एसोसिएशन के महासचिव पप्पू कुमार ने बताया कि  देश भर के लगभग 1100 सौ महिला/पुरूष खिलाड़ी 50 निर्णायकों ने भाग लिया।

19 सदस्यीय झारखंड कुराश टीम के अभिषेक बावा ने स्वर्ण पदक एवं प्रेरित शंकर ने कांस्य पदक प्राप्त कर झारखंड को ओभर ओल मे तीसरा स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

साथ ही सारथो कोड़ा, विनायक वैभव, सोमनाथ भट्टाचार्य, सम्भव कुमार एवं हर्ष रिटोलिया ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया ।

झारखंड कुराश खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन एवं देश में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर टुन्डी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, जिलाध्यक्ष रमेश टूडू , झारखंड कुराश के अध्यक्ष चंद्र शेखर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दिनेश मंडल, राजकमल सरस्वती विधा मंदिर के अध्यक्ष विनोद कुमार तुल्सयान सचिव संजीव अग्रवाल प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा, तौराब खान ने भी बधाई दी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights