Saturday, February 28, 2026
Home IPL-11 जानिए मैच के बाद क्या कहा रोहित शर्मा और डेविड वार्नर ने

जानिए मैच के बाद क्या कहा रोहित शर्मा और डेविड वार्नर ने

by Khel Dhaba
0 comment

शारजाह। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण के अंतर्गत रविवार को खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने गेंदबाजों की तारीफ की है।

रोहित ने मैच के बाद कहा, विकेट अच्छी दिख रही थी, लेकिन यह थोड़ी धीमी थी और इसलिए 200 रन से आगे पहुंचना एक शानदार प्रयास था। हमारे दिमाग में कोई टारगेट नहीं था। हमारे गेंदबाज जो भी करते हैं हम उनका समर्थन करते हैं। मैं निश्चित रूप से रन बनाने से चूक गया। लेकिन जब भी मौका मिले, आप फिर से अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें।”

उन्होंने कहा, “बल्लेबाजों ने बोर्ड पर अच्छा स्कोर लगाया। क्रुणाल ने आज बेहतरीन प्रदर्शन किया। आप गेंदबाजी रणनीति के साथ उतरते हैं। यह रणनीति कभी काम आती है तो कभी नहीं। लेकिन आपको हमेशा सही गेंदबाजी करनी होती है। मैं अपनी रणनीति को उन पर थोपना की कोशिश नहीं करता। मैं चाहता हूं कि वे मुझे अपनी रणनीति बताएं और मैं उसी के हिसाब से फिल्ड सेट करता हूं।

साझेदारी नहीं कर पाने के कारण हारे : वार्नर
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने कहा कि उनक टीम साझेदारियां नहीं कर पाई इसिलए मैच हार गई। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 208 रन बनाए थे। हैदराबाद 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 174 रन ही बना सकी।

वार्नर ने कहा, “आंकड़ों को देखें तो उनके दो अनुभवी गेंदबाजों ने मध्य के ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की। यह विकेट दिन में थोड़ी धीमी रहती है। 209 रनों का लक्ष्य होते हुए हमने सोचा था कि 10 रन की रनरेट लेकर चलेंगे, लेकिन हम साझेदारी नहीं कर सके।”

विलियम्सन का विकेट लेने अच्छा रहा : बोल्ट
बोल्ट ने विलियम्सन का विकेट लेने पर कहा, “नेट्स में मैं विलियम्सन को आउट नहीं कर पाता हूं इसलिए यह अच्छा एहसास था लेकिन इससे अहम वो विकेट था। बोल्ट ने कहा कि यूएई की परिस्थितियां उनके लिए काफी अलग हैं। उन्होंने कहा, मेरे लिए यह काफी अलग तरह के हालात हैं। काफी गर्मी, लेकिन हमें अपने दिमाग में चीजों को लेकर स्पष्ट रहना था

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights