Saturday, February 28, 2026
Home Slider किम क्लिस्टर्स और मरे को यूएस ओपन टेनिस में मिला वाइल्ड कार्ड

किम क्लिस्टर्स और मरे को यूएस ओपन टेनिस में मिला वाइल्ड कार्ड

by Khel Dhaba
0 comment

न्यूयार्क। महिला टेनिस खिलाड़ी किम क्लिस्टर्स और एंडी मरे को साल के चौथे ग्रैंड स्लैम टूर्नार्मेंट अमेरिका ओपन में वाइल्ड कार्ड मिला। अमेरिका ओपन की शुरुआत 31 अगस्त से हो रही है।

किम अपनी 2009 की सफलता को दोहरना चाहेंगी जहां वह मां बनने के कारण लिए संन्यास से वापसी कर रही थीं उन्होंने वाइल्ड कार्ड से प्रवेश के बाद खिताब अपने नाम किया था। बाद में वह एक मात्र ऐसी पहली मां बनी जो डब्ल्टीए रैंकिंग में नंबर-1 रैंकिंग हासिल करने में सफल रहीं।

2005, 2009 और 2010 में अमेरिका ओपन का खिताब जीतने वाली किम सात साल के रिटायरमेंट के बाद 2020 की शुरुआत में वापसी करने में सफल रही थीं 2012 के बाद से वे अपना पहला अमेरिका ओपन टूर्नार्मेंट खेलेंगी।

विश्व के नंबर 129 खिलाड़ी एंडी मरे करीब से कट हासिल करने में चूक गए। 128 विश्व रैंकिंग वाले खिलाड़ियों को अमेरिका ओपन में सीधे प्रवेश मिला है। वह 2018 के बाद से अपना पहला अमेरिका ओपन खेलेंगे। 2017 और 2019 में वह चोट कारण इस टूर्नामेंट में नहीं खेले थे और 2019 आस्ट्रेलियन ओपन के बाद संन्यास के बारे में भी सोच रहे थे। वहीं इस साल अमेरिका ओपन की ईनामी राशि में भी कटौती की गई है। इस बार पिछले साल के मुकाबले 8.50 लाख डॉलर (करीब 6 करोड़ 36 लाख रुपए) की कटौती की गई है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights