Wednesday, November 12, 2025
Home झारखंडएथलेटिक्स खेलो झारखंड एथलेटिक्स : साहेबगंज जिला बालक अंडर-14 में बना ओवरऑल विजेता

खेलो झारखंड एथलेटिक्स : साहेबगंज जिला बालक अंडर-14 में बना ओवरऑल विजेता

साहेबगंज जिले ने जीते 06 स्वर्ण, 08 रजत और 06 कांस्य पदक, कुल 20 मेडल

by Khel Dhaba
0 comment

रांची/साहेबगंज, 1 नवंबर। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची की ओर से बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी (रांची) में 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित खेलो झारखंड राज्य स्तरीय स्कूली (एसजीएफआई) एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025-26 में साहेबगंज जिले के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 20 पदक (6 स्वर्ण, 8 रजत और 6 कांस्य) अपने नाम किए।

साहेबगंज का दबदबा, बालक अंडर-14 में बना ओवरऑल विजेता

बालक अंडर-14 वर्ग में साहेबगंज जिला ने 21 अंकों के साथ ओवरऑल विजेता का खिताब जीता, जबकि बालक अंडर-17 वर्ग में 27 अंकों के साथ उपविजेता बना।

साहेबगंज के दो एथलीट बने झारखंड के बेस्ट एथलीट

बालक अंडर 14 वर्ष: आयुष कुमार ने 862 अंकों के साथ झारखंड के बेस्ट एथलीट का खिताब जीता।

बालक अंडर 17 वर्ष: एमानुएल किस्कू ने 964 अंकों के साथ राज्य के बेस्ट एथलीट बने।

इन खिलाड़ियों ने आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र, साहेबगंज के प्रशिक्षक योगेश यादव के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन किया।

स्वर्ण पदक विजेता

बालक अंडर 14:
संतोष मुर्मू- लंबी कूद
आयुष कुमार-80 मीटर हर्डल्स

बालक अंडर 17:
एमानुएल किस्कू-110 मीटर हर्डल्स
पृथ्वी राज मंडल-जेवलिन थ्रो
प्रेमचंद मुर्मू-हैमर थ्रो

यह भी पढ़ें : खेलो झारखंड स्कूली एथलेटिक्स : हजारीबाग जिला बना ओवरऑल चैंपियन

बालक अंडर 19:
युवांश देव-ऊंची कूद

रजत पदक विजेता

बालक अंडर 14:
सन्नी कुमार-शॉट पुट
विशाल कुमार-डिस्कस थ्रो

4 गुणा 100 मीटर रिले (संतोष मुर्मू, सक्षम कुमार, विशाल कुमार, आयुष कुमार)

बालक अंडर 17:
4 गुणा100 मीटर रिले (परमा हांसदा, चंदन रजवार, एमानुएल किस्कू, गौतम महतो)

यह भी पढ़ें : 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स कुश्ती : झारखंड के सिमरन बिलचन मिंज को कांस्य

बालिका अंडर 19:

क्रांति कुमारी-क्रॉस कंट्री

4 गुणा 100 मीटर रिले (चुमकी कुमारी, मेरी बास्की, नंदनी कुमारी, क्रांति कुमारी)

बालिका अंडर 14:
4 गुणा 100 मीटर रिले (शांति बेसरा, रूचि कुमारी, बेबी कुमारी, रौशनी कुमारी)

अन्य:
जमशेद अंसारी-5000 मीटर पैदल चाल

कांस्य पदक विजेता

बालक अंडर 14:
संतोष मुर्मू-लंबी कूद
सक्षम कुमार-ऊंची कूद

बालक अंडर 17:
जमादार केरई-ऊंची कूद
चंदन रजवार-ट्रिपल जंप
4 गुणा 400 मीटर रिले (शामू मरांडी, अमित कुमार, एमानुएल किस्कू, कृष्णा कुमार)

बालिका अंडर 17:
माही कुमारी- ट्रिपल जंप

अधिकारियों व खेल प्रेमियों ने दी बधाई

इस शानदार उपलब्धि पर उपायुक्त हेमंत सती, उपविकास आयुक्त सतीश चंद्रा, आईटीडीए निदेशक संजय कुमार, अपर समाहर्ता गौतम भगत, जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गा नंद झा, तथा जिला खेल पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष ने सभी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई दी।
इसके साथ ही एपीओ सबनम तबस्सुम, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजेश यादव, सचिव माधव चंद्र घोष, संतोष कुमार, निमाई चौधरी, खेल समन्वयक कौशल किशोर मरांडी, प्रकाश सिंह बादल, गौरव झा सहित जिले के खेल प्रेमियों ने प्रशिक्षक योगेश यादव, अशोक साहनी, मनोज कुमार व टीम मैनेजर बमबम कुमार समेत सभी सहयोगियों को शुभकामनाएं दीं।

साहेबगंज एथलेटिक्स का सुनहरा प्रदर्शन

साहेबगंज जिले के एथलीटों का यह प्रदर्शन जिले की खेल संस्कृति और प्रशिक्षण व्यवस्था की मजबूती को दर्शाता है। आने वाले राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में इन युवा प्रतिभाओं से राज्य को पदक की उम्मीद है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights