Thursday, March 19, 2026
Home झारखंडअन्य खेलो इंडिया जोनल वुशु वीमेंस लीग रांची में

खेलो इंडिया जोनल वुशु वीमेंस लीग रांची में

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। खेलो इंडिया जोनल वुशु वीमेन लीग प्रतियोगिता का आयोजन राँची में किया जाएगा।इसकी जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से झारखंड वुशु एसोसिएशन के प्रेसिडेंट चंचल भट्टाचार्य और टूर्नामेंट आयोजन समिति की चैयरमैन डॉ कविता सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि खेलो इंडिया के तहत इस वीमेन लीग की प्रतियोगिता का आयोजन दिनाँक 17 से 20 नवम्बर तक राँची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में होगी।

केवल महिला खिलाड़ियों की होगी भागेदारी
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में सब जूनियर,जूनियर और सिनियर वर्गों की महिला खिलाड़ी ही भाग लेंगी। इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात, बिहार,राजस्थान,छत्तीसगढ़ सहित मेजबान झारखंड के खिलाड़ी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए सारी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है।

आज इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित
आयोजन समिति के श्री उदय साहू ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन – दिनाँक 17 तारिक को अपराह्न 3 बजे और समापन समारोह -दिनाँक 07 तारिक को अपराह्न 11 बजे किया जाएगा जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा।

इस अवसर पर झारखंड वुशु एसोसिएशन के महासचिव शैलेन्द्र दुबे भी उपस्थित थे ।उन्होंने बताया कि इस राज्य की अंतरराष्ट्रीय एवम राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी अमासी बारला,सुनीता गाड़ी,गीता खलखो ,श्रेया कुमारीं,ज्योति कुमारीं,तनुश्री आदि में इस वीमेन लीग को लेकर काफी उत्साह है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights