रांची, 24 फरवरी। शिलांग (मेघालय) में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स तीरंदाजी में सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस रांची के तीरंदाज दीपक कुमार ने टीम स्पर्धा में गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर को हराकर कल स्वर्ण पदक जीता एवं आज रिकर्व तीरंदाज सावित्री कुमारी ने व्यक्तिगत वर्ग में कांस्य पदक जीती। झारखंड कुल 02 पदक हासिल किए 1 स्वर्ण पदक 1 कांस्य पदक। सावित्री कुमारी रांची यूनिवर्सिटी से प्रतिनिधित्व की हैं दोनों तीरंदाज एवं उनके प्रशिक्षकों को इस शानदार प्रदर्शन के लिए एवं झारखंड का नाम रोशन करने पर रांची यूनिवर्सिटी के खेल डायरेक्टर चंचल भट्टाचार्य, झारखंड तीरंदाजी संघ के सचिव द्रोणाचार्य पूर्णिमा महतो सहित सभी प्रशिक्षक एवं खेल प्रेमियों ने ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
50