Sunday, February 15, 2026
Home झारखंडएथलेटिक्स खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: एथलेटिक्स चयन में झारखंड के एथलीटों का दमदार प्रदर्शन

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: एथलेटिक्स चयन में झारखंड के एथलीटों का दमदार प्रदर्शन

कुल 33 एथलीटों ने बनाई संभावित सूची में अपनी जगह

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 15 फरवरी। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की पहल पर आयोजित प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 (छत्तीसगढ़) की तैयारियों के तहत एथलेटिक्स के द्वितीय चरण चयन प्रतियोगिता में झारखंड के आदिवासी एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन किया।

बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी (रांची) में 14–15 फरवरी को आयोजित इस चयन प्रतियोगिता में मेजबान झारखंड सहित देश के 26 राज्यों से 600 से अधिक आदिवासी एथलीटों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

33 एथलीटों ने संभावित सूची में बनाई जगह

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, झारखंड एथलेटिक्स संघ और राज्य खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चयन प्रतियोगिता में प्रत्येक स्पर्धा के लिए 15–15 एथलीटों के संभावित चयन का लक्ष्य रखा गया था। झारखंड के खिलाड़ियों ने अपेक्षा से बेहतर प्रदर्शन करते हुए 13 पुरुष एथलीट और 20 महिला एथलीट यानी कुल 33 एथलीटों ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की संभावित सूची में स्थान सुनिश्चित किया।

राज्य नेतृत्व ने दी बधाई

सफल खिलाड़ियों को राज्य के शीर्ष नेतृत्व और खेल अधिकारियों ने शुभकामनाएँ दीं, जिनमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, खेल सचिव मुकेश कुमार, खेल निदेशक आसिफ इकराम, झारखंड ओलंपिक संघ के सचिव मधुकांत पाठक, खेल उपनिदेशक राजेश कुमार, जेएए अध्यक्ष सी.डी. सिंह, सचिव एस.के. पांडे, नोडल पदाधिकारी उमेश लोहरा, टीम मैनेजर मनोज कुमार, देवेंद्र सिंह, मणिकांत, कोच आंसू भाटिया, नीरज कुमार और योगेश यादव सहित खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

आयोजन में अधिकारियों का सराहनीय सहयोग

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में साईं रांची के सहायक निदेशक करण साधवानी, साईं कोच जगन टोपनो, प्रतियोगिता मैनेजर पी. के. मोहंती, अनवर हुसैन तथा एएफआई के तकनीकी पदाधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ट्राइबल खेल प्रतिभाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का उद्देश्य देशभर के आदिवासी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करना और उनकी खेल प्रतिभा को निखारना है। रांची में हुए चयन से स्पष्ट है कि झारखंड के खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिता में मजबूत चुनौती पेश करने के लिए तैयार हैं।

परिणाम
झारखंड टीम पुरुष

1. लालू कालुंडिया -10000 मीटर-चौथा
5000-8वाँ
2. राहुल ओरांव -1500, 4X400-प्रथम, 800-9वां
3. रसिक चंद्र हस्सा-1500मी-8वां, 800मीटर-8वां, 4×400 -प्रथम
4. साकेत मिंज -400एम-प्रथम
5. रामचन्द्र सांगा -3रा, 4×400-प्रथम
6. अमानुएल किस्कू -110मीटर हर्डल्स
7. राजन राज मरांडी ऊंची कूद-7वां
8. शिव कुमार सोरेन -100 मीटर, 200 मीटर – पहला स्थान, 4×100 मीटर – दूसरा स्थान
9. दीपक टोप्पो – 100 मीटर – पाँचवाँ स्थान, 4×100 मीटर – दूसरा स्थान
10. जगदीश ओरांव – 10000 मीटर वॉक – छठा स्थान
11. मनीष बेदिया – 400 मीटर बाधा दौड़, 4×400 मीटर – पहला स्थान
12. बिनित ओरांव – लॉन्ग जंप – पहला स्थान
13. दीपक मुंडा – लॉन्ग जंप – छठा स्थान, 4×100 मीटर – दूसरा स्थान

महिलाएँ

1. रितु लकरा – 10000 मीटर – छठा स्थान
2. चिंतामणि टूटी- 1500 मीटर – छठा स्थान, 400 मीटर –
नौवाँ स्थान, 4×400 मीटर – पहला स्थान
3. अनीशा कुमारी – 1500 मीटर – आठवाँ स्थान
4. पिंकी लकड़ा – हाई जंप – चौथा स्थान
5. सविता मुर्मू भाला फेंक – प्रथम
6. पृथ्वी ओरांव – 100 मीटर, 4×100 मीटर – प्रथम, लंबी कूद – तृतीय
7. पुतुल बास्की – 100 मीटर – द्वितीय, 4×100 मीटर – प्रथम
8. 4×400 मीटर – प्रथम
9. नेहा खलको – 10000 मीटर पैदल चाल – प्रथम

10. उषा कुमारी – 10000 मीटर पैदल चाल – 7वां
11. हीरा संगा – 5000 मीटर – 8वां
12. आशा किरण बारला – 800 मीटर – तृतीय, 4×400 मीटर – प्रथम
13. तनीशा कुमारी – 800 मीटर – 7वां, 4×400 मीटर
14. शिवानी कुमारी – 400 मीटर बाधा दौड़, 4×400 मीटर – प्रथम
15. सिम्मी कुमारी – 400 मीटर बाधा दौड़ – 6वां
16. अनामिका ओरांव – 200 मीटर -तीसरा स्थान, 4×100 मीटर – पहला स्थान
17. अनुष्का तिर्की – 200 मीटर – 11वां स्थान, 4×100 मीटर – पहला स्थान
18. प्रीति लकड़ा – लंबी कूद – दूसरा स्थान
19. रामी कुमारी – डिस्कस थ्रो – 5वां स्थान
20. कांति कुमारी – डिस्कस थ्रो – 13वां स्थान

इन्हें भी पढ़ें
टी20 विश्व कप : बड़ी जीत की तलाश में अफगानिस्तान
टी20 विश्व कप : श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए करो या मरो की स्थिति
वेस्टइंडीज मेंस टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में
टी20 विश्व कप : इंग्लैंड की नजर सुपर-8 पर

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights