Friday, March 13, 2026
Home बिहारRANDHIR VERMA BCA U-19 ONE DAY TROPHY BCA RANDHIR VERMA U-19 ONE DAY TROPHY में खगड़िया के उत्कर्ष का शतक

BCA RANDHIR VERMA U-19 ONE DAY TROPHY में खगड़िया के उत्कर्ष का शतक

खगड़िया ने समस्तीपुर को 6 विकेट से किया पराजित, सारिक ने चटकाये 4 विकेट

by Khel Dhaba
0 comment

सुपौल, 23 अप्रैल। उत्कर्ष आनंद (105 रन), अमन (54 रन) और मोहम्मद सारिक (4 विकेट) के शानदार खेल की बदौलत बीसीए रणधीर वर्मा मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के सेंट्रल जोन के मुकाबले में खगड़िया ने समस्तीपुर को 6 विकेट से हराया।

Also Read :  BCA RANDHIR VERMA U-19 ONE DAY TROPHY में सीतामढ़ी ने लगाई जीत की हैट्रिक

स्थानीय सुपौल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में समस्तीपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 45 ओवर में 9 विकेट पर 236 रन बनाया। बल्लेबाजी में साहिल गौतम 81 गेंद में 10 चौका लगाकर 80 रन, संतोष कुमार राय 26 गेंद में 5 चौका लगाकर के 26 रन एवं आदित्य विनय कुमार 29 गेंद में तीन चौका लगा कर 21 रन बनाया।

 

खगड़िया मोहम्मद साकिर ने 26 रन देकर 4 एवं कप्तान आदित्य किशन ने दो एवं प्रिंस कुमार और दीपक कुमार ने एक-एक विकेट हासिल किया।

Also Read : BCA RANDHIR VERMA U-19 ONE DAY TROPHY में कैमूर जीता

खगड़िया ने 44.4 ओवर में 4 विकेट पर 237 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। उत्कर्ष आनंद ने 135 गेंद में 13 चौका लगाकर नाबाद 105 रनों की पारी खेली। अमन कुमार ने 69 गेंद में पांच चौका लगाकर 54 रन और आदित्य सिंह ने 44 गेंद में छह चौका लगाकर 40 रन बनाया।

 

समस्तीपुर की ओर से विक्रांत कुमार और मनीष कुमार ने दो-दो विकेट चटकाये।

संक्षिप्त स्कोर
समस्तीपुर : 45 ओवर में नौ विकेट पर 236 रन, साहिल गौतम 80,शाश्वत वत्स 24, रमनदीप सिंह 12, संतोष राय 26, प्रियांशु यादव 13, आदित्य कुमार 21, अभिनव 11, विक्रांत कुमार नाबाद 17, मनीष कुमार नाबाद 6, अतिरिक्त 24,दीपक कुमार 1/34, प्रिंस कुमार 1/39, आदित्य किशव 2/41, मोहम्मद सारिक 4/26

Also Read : अपने फायदे के लिए Patna Cricket को गिरवी रखने वाले हमारे ऊपर कीचड़ न उछालें : सुनील रोहित

खगड़िया : 44.4 ओवर में 4 विकेट पर 237 रन, उत्कर्ष आनंद नाबाद 105, आदित्य सिंह 40, अमन कुमार 54, आयुष राज नाबाद 11, अतिरिक्त 21, विक्रांत कुमार 2/45, मनीष कुमार 2/47

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights