बेगूसराय, 14 मार्च। स्थानीय आईओसीएल टाउनशिप मैदान पर चल रहे बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी के सेंट्रल जोन के मुकाबले में खगड़िया ने सुपौल को 30 रन से पराजित किया। विजेता टीम के हसनैन अहमद (16 रन, 3 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
मैच का सार
टॉस सुपौल ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए खगड़िया ने 33 ओवर में नौ विकेट पर 226 रन बनाये। जवाब में सुपौल की टीम 31.5 ओवर में 196 रन पर ऑल आउट हो गई।
खगड़िया की बैटिंग
33-33 ओवर के इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी सुपौल की टीम के सामने खगड़िया ने निर्धारित 33 ओवर में 9 विकेट पर 226 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। खगड़िया की ओर से उत्कर्ष आनंद ने 53 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि रोहन राज ने नाबाद 34 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इसके अलावा आदित्य कुमार ने 23 और कप्तान हर्षित आनंद ने 18 रन का योगदान दिया। कुणाल ने 22 रन और हसनैन अहमद ने 16 रन का योगदान किया।
सुपौल की ओर से मोहम्मद मिमतुल और अनमोल कुमार ने 3-3 विकेट झटके, जबकि गुलशन कुमार और निशांत कुमार को एक-एक सफलता मिली।
सुपौल की पारी
226 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपौल की टीम 31.5 ओवर में 196 रन पर सिमट गई। सुपौल के लिए अमन कुमार ने 38 रन, कप्तान जय वर्धन ने 29 रन और गुलशन कुमार ने 27 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। इसके अलावा गगन कुमार ने 16, सुशांत मिश्रा ने 26, दिवाकर झा ने 23, अनमोल कुमार ने 13, साहिल आनंद ने 10 रन का योगदान दिया।
खगड़िया की ओर से मोहम्मद हसनैन अहमद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। इसके अलावा आदित्य कुमार और कुनाल कुमार ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि अजय कुमार और रोहनराज को 1-1 सफलता मिली।
संक्षिप्त स्कोर
खगड़िया : 226/9 (33 ओवर), उत्कर्ष आनंद 53, रोहन राज नाबाद 34, अमन कुमार 10, कुणाल कुमार 22, हर्षित आनंद 18, आदित्य कुमार 23, हसनैन अहमद 16, अतिरिक्त 32, मिमतुल 3/43, अनमोल कुमार 3/45, गुलशन कुमार 1/41, निशांत कुमार 1/32, गगन कुमार 1/35
सुपौल : 196 ऑल आउट (31.5 ओवर), अमन कुमार 38, जय वर्धन 29, गुलशन कुमार 27, गगन कुमार 16, सुशांत मिश्रा 26, अनमोल कुमार 13, साहिल आनंद 10 हसनैन अहमद 3/36, आदित्य कुमार खुशी 2/25, कुणाल कुमार 2/55, रोहन राज 1/17, अजय कुमार 1/38