बेगूसराय। बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में आयोजित हेमन ट्रॉफी अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के सेंट्रल जोन में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में खगड़िया ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सहरसा को 3 विकेट से हराया। मैच का उद्घाटन खगड़िया जिला क्रिकेट संघ के सचिव सदानंद प्रसाद, बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राज नयन, मृत्युंजय कुमार वीरेश, उपाध्यक्ष पवन सिंह, राजीव रंजन कक्कू,रणवीर कुमार पाठक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में खगड़िया के कप्तान ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सहरसा की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 268 रन पर सिमट गई। जवाब में उतरी खगड़िया की टीम ने निर्धारित लक्ष्य को 7 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। निरंजन सिंह, मृत्युंजय कुमार वीरेश, सदानंद प्रसाद, राज नयन, राजीव रंजन कक्कू ने संयुक्त रूप से आनंद को 5 विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस मैच के मुख्य अंपायर वेद प्रकाश और सचिन थे। आब्जर्वर के रूप में अजय सिंह थे। मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि कल का मुकाबला मेजबान बेगूसराय और सहरसा के बीच खेला जाएगा।
मैच का लेखा जोखा
सहरसा की बैटिंग : 49.5 ओवर में 268 रन पर ऑल आउट
सत्यम कुमार ने 74 गेंद में 3 चौका की मदद से 45 रन बनाये
तुषार सिन्हा ने 31 गेंद में 7 चौका व 3 छक्का की मदद से 54 रन की पारी खेली
कप्तान प्रिंस ने 48 गेंद में 4 चौका की मदद से 34 रन बनाये
विष्णु कुमार ने 25 गेंदों में 15 रन की पारी खेली
अंशु सिंह ने 28 गेंद में 22 रन बनाये
मो जफर इमाम ने 40 गेंद में 8 चौका की मदद से 52 रन बनाये
पंकज कुमार यादव ने 18 गेंद में 2 चौका व 1 छक्का की मदद से 19 रन बनाये
अतिरिक्त के सहारे 4 रन बने
खगड़िया की बॉलिंग
खगड़िया की ओर से देवराज पंडित ने 28 रन देकर 1 विकेट चटकाये
आनंद कुमार ने 9.5 ओवर में 59 रन देकर 5 विकेट झटके
सुमित कुमार ने 42 रन देकर 2 विकेट लिये
कुंदन निषाद ने 51 रन देकर 2 विकेट चटकाये
खगड़िया की बैटिंग : 49 ओवर में सात विकेट पर 269 रन
प्रतीक वत्स ने 52 गेंद में 6 चौका की मदद से 31 रन की पारी खेली
विश्वजीत गोपाल ने 8 गेंद में दो चौका व 2 छक्का की मदद से 20 रन बनाये
राहुल सिंह ने 106 गेंद में 10 चौका व 2 छक्का की मदद से 80 रन बनाये
कार्तिकेश चौधरी ने 87 गेंदों में 13 चौका व 1 छक्का की मदद से 86 रन बनाये
विश्वप्रिय ने 7 रन, कुमार सरवप्रिय ने 4 रन बनाये
कुंदन निषाद ने नाबाद 8 रन बनाये
देवराज पंडित ने नाबाद 3 रन बनाये
अतिरिक्त के सहारे से 30 रन बने
सहरसा की बॉलिंग
रितेश सिंह ने 37 रन देकर 1 विकेट चटकाये
पंकज कुमार यादव ने 68 रन देकर 3 विकेट चटकाये
मोहम्मद जफर इमाम ने 39 रन देकर 2 विकेट चटकाये
मैच के हीरो
प्लेयर ऑफ द मैच व बेस्ट बॉलर : आनंद कुमार (खगड़िया)
बेस्ट बैट्समैन : कार्तिकेश चौधरी (खगड़िया)





