Monday, March 2, 2026
Home बिहारक्रिकेट Patna Junior Cricket में FCI CC पर केडिया एकादश ने दर्ज की जीत

Patna Junior Cricket में FCI CC पर केडिया एकादश ने दर्ज की जीत

by Khel Dhaba
0 comment

पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में एफसीआईसीसी पर केडिया एकादश ने छह विकेट से जीत दर्ज की।
डीएमएस ग्राउंड पर खेले गए मैच में एफसीआईसीसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अतिरिक्त 31 रन की मदद से महज 63 रन बनाकर पूरी टीम सिमट गई।

जवाब में केडिया एकादश ने लक्ष्य को 10.1 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। मैन आफ द मैच केडिया के श्याम को दिया गया। पीडीसीए टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष डॉ मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर राज्य सरकार के निर्देशानुसार लीग के शेष मैच अगले आदेश तक स्थगित किए जाते हैं।

संक्षिप्त स्कोर

एफसीआईसीसी-16.5 ओवर में 63 रन पर आलआउट, निर्भय 10, अतिरिक्त 31, विकेट- श्याम 3/14, अविनाश 2/12,  

केडिया एकादश- 10.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 66 रन, पीयूष 17, आदित्य ठाकुर 15, अतिरिक्त 15, विकेट- आदित्य 2/11, अंश 2/23।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights