गया, 21 नवंबर। हिल स्टेशन करजरा ग्राउंड, गया में चल रहे टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में कादिरगंज क्रिकेट क्लब और मॉडर्न क्रिकेट एकेडमी ने जीत हासिल की।
कादिरगंज क्रिकेट क्लब ने अभय इलेवन और मॉडर्न क्रिकेट एकेडमी ने मैक्स स्टार को 26 रन से पराजित किया।

मॉडर्न क्रिकेट एकेडमी बनाम मैक्स स्टार
टॉस मैक्स स्टार ने जीता और क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। माडर्न क्रिकेट एकेडमी ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 158 रन बनाये। अर्सलान सईद ने 90 रन बनाये। म्यूकूल सिंह ने 26 रन देकर 2 विकेट चटकाये।
जवाब में मैक्स स्टार की टीम 17.2 ओवर में 132 रन पर ऑल आउट हो गई है। अखिलेश कुमार ने 40 और रोहित कुमार ने 31 रन बनाये। अन्नातुल्लाह राजा ने 11 रन देकर 2 और बादल कुमार ने 39 रन देकर 3 विकेट चटकाये।
कादिरगंज क्रिकेट क्लब बनाम अभय इलेवन
कादिरगंज क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 221 रन बनाये। योगेश पटेल ने 65, सुभाष ने 58 और रोहित राज ने 53 रन बनाये। अभय इलेवन की ओर से 48 रन देकर 2 विकेट चटकाये।
जवाब में अभय इलेवन की टीम 18.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 181 रन बनाये। अभय इलेवन की ओर से अभय कुमार सिंह ने 27, गौरव राणा ने 39, नारायण चौधरी ने 16, आशीष कुमार ने नाबाद 20 रन बनाये। अतिरिक्त से 55 रन बने। अर्णव यादव ने 25 रन देकर 1, भार्गव ठाकुर ने 29 रन देकर 1, योगेश पटेल ने 18 रन देकर 6 और सचिन यादव ने 16 रन देकर 1 विकेट चटकाये।