Sunday, March 15, 2026
Home Slider कर्बर लगातार दूसरे साल फ्रेंच ओपन के पहले दौर में हारी

कर्बर लगातार दूसरे साल फ्रेंच ओपन के पहले दौर में हारी

by Khel Dhaba
0 comment

पेरिस। तीन बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन एंजेलिक कर्बर को लगातार दूसरे साल फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा। जर्मनी की 18वीं वरीय खिलाड़ी को 19 साल की स्लोवेनिया की काजा युवान ने 6-3, 6-3 से हराया।

दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी कर्बर ने फ्रेंच ओपन के अलावा तीनों ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं। रोलां गैरो पर उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2012 और 2018 में रहा जब वह क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रही।

दो बार की ग्रैंडस्लैम विजेता स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा को भी हार का सामना करना पड़ा। फ्रेंच ओपन 2009 की चैंपियन को रूस की हमवतन अनास्तासिया पावलुचेनकोवा ने तीन सेट में 6-1, 2-6, 6-1 से शिकस्त दी।

फ्रेंच ओपन 2016 चैंपियन गरबाइन मुगुरुजा भी कर्बर और कुज्नेत्सोवा की सूची में शामिल होने से बच गई। उन्होंने तमारा जिदानसेक को 7-5, 4-6, 8-6 से हराया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights