Home बिहारBCA MENS U23 ONE DAY TROPHY BCA MENS U23 ONE DAY TROPHY में कैमूर का विजय अभियान शुरू

BCA MENS U23 ONE DAY TROPHY में कैमूर का विजय अभियान शुरू

बक्सर को 131 रन से हराया, शशांक उपाध्याय बने प्लेयर ऑफ द मैच

by Khel Dhaba
0 comment

भभुआ, 23 मार्च। बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में कैमूर जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में महाराणा प्रताप कॉलेज मैदान पर आयोजित बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के शाहाबाद जोन में कैमूर ने बक्सर को 131 रन से पराजित किया।

 

 

बक्सर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कैमूर की टीम निर्धारित 45 ओवर में 8 विकेट खोकर 264 रन बनाया। कैमूर की ओर से कप्तान शशांक उपाध्याय ने शानदार शतक लगाते हुए 109 गेंद में 20 चौके व 2 छक्के की मदद से 128 रन बनाए।

 

हर्षराज ने 38, ओमप्रकाश बिंद ने नाबाद 19, चिंटू गुप्ता ने नाबाद 18, अनुभव सिंह ने 15 और अजयवीर ने 11 रन बनाए।

 

बक्सर की ओर से कन्हैया सिंह ने 4 विकेट, सुमित कुमार और अक्षय मिश्रा ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

 

कैमूर के 264 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बक्सर की टीम 31 ओवर में सभी विकेट खोकर 134 रन पर सिमट गई।

 

बक्सर की ओर से प्रकाश कुमार ने 41, सोनू अवस्थी ने 33, रवि कुमार ने 22 और सचिन ने 21 रन बनाए।

 

कैमूर की ओर से चिंटू गुप्ता ने 4, अनुभव सिंह व धनेश चौहान ने 2-2 तथा अजयवीर ने 1 विकेट हासिल किया।

 

शशांक उपाध्याय को शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी कैमूर जिला क्रिकेट संघ के सचिव अजय कुमार सिंह ने प्रदान किया। इस मैच में बीसीए अंपायर के रूप में पटना के आशुतोष कुमार और मधुबनी के अमरेन्द्र पांडेय थे। ऑनलाइन स्कोरर के रूप में विशाल कुमार और ऑफलाइन स्कोरर के रूप में सौरव कुमार थे। सोमवार का मुकाबला रोहतास डीसीए और बक्सर डीसीए के बीच खेला जाएगा।

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights